भूस्खलन से गुवाहाटी-शिलांग के बीच संपर्क टूटा
गुवाहाटी: पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सडक संपर्क टूटा रहा.... एक आधिकारिक सूत्र ने आज यहां बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 6, 2015 9:23 PM
गुवाहाटी: पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सडक संपर्क टूटा रहा.
...
एक आधिकारिक सूत्र ने आज यहां बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर यातायात बाधित रहा.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए कई बुलडोजरों को उतारा है. उम्मीद है कि कल तक सडक से मलबा हटा लिया जाएगा. भूस्खलन के कारण असम और मेघालय दोनों ओर सैकडों वाहन सडक पर फंसे हुए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग-40 असम को मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को जोडता है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
