नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दौरान कई ऐसे मुद्दे और वादे थे जिसके दम पर भारतीय जनता पार्टी सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने में सफल हुई. इसी कड़ी में वन रैंक वन पेंशन का भी वादा था. नरेंद्र मोदी ने उस वक्त यूपीए सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि इस पर अबतक फैसला ले लिया जाना चाहिए.
नरेंद्र मोदी सरकार के 15 महीने पूरे हो गये. इन 15 महीनों में सरकार की छवि बनती और बिगड़ती रही. बिगड़ती छवि का एक कारण वो भी रहे जिन्हें लुभाकर लोकसभा में जीत हासिल की गयी थी. जंतर मंतर पर पूर्व सैनिक 80 दिनों से धरने पर बैठे हैं. भूख हड़ताल के कारण कई पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा और उन्हें अस्पताल में भरती कराना पड़ा. आखिर ऐसा क्या हो गया कि जिस मुद्दे पर चुनाव लड़कर एनडीए सत्ता में पहुंची उसे 80 दिनों से जारी पूर्व सैनिकों का विरोध नजर नहीं आ रहा.
पड़ रहा है सरकार की गुड गर्वनेंस वाली छवि पर असर
