[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुंछ सीमा पर पहुंचे राहुल गांधी ने उठायी मुआवजे, इंश्योरेंस व बंकर की मांग

पुंछ सीमा पर पहुंचे राहुल गांधी ने उठायी मुआवजे, इंश्योरेंस व बंकर की मांग

0
पुंछ सीमा पर पहुंचे राहुल गांधी ने उठायी मुआवजे, इंश्योरेंस व बंकर की मांग

जम्मू : भारत-पाक सीमा पर तनाव और गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी आज कश्‍मीर पहुंचे हैं. पुंछ के बालाकोटा में पिछले दिनों पाकिस्‍तान की ओर से गोलीबारी में मारे गये एक सरपंच और अन्‍य ग्रामीणों के परिवार वालों से मिलकर राहुल ने मदद का आश्‍वासन दिया.राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद कहा कि मैं यहां के लोगों के दुख को देखने-समझने आया था. उन्होंने कहा कि इन प्रभावित लोगों को मुआवजा मिले. जो लोग आतंकवाद की गोली के शिकार हुए हैं, वे भी शहीद हुए हैं और उन्हें उसी स्तर का मुआवजा मिलना चाहिए. साथ ही इनके लिए इश्योरेंस का प्रबंध किया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए बंकर निर्माण की भी मांग उठायी. ताकि गोलीबारी होने पर वे व उनके पशुओं की रक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि यही तीन मांगें इनकी हैं और ये आसानी से सरकार पूरी कर सकती है. उन्होंने पत्रकारों के राजनीतिक सवालों को टालते हुए कहा कि मुद्दे को डायवर्ट न करें और मैं आज यहां लोगों का दुख समझने-जानने आया हूं.

राहुल उनकी समस्‍याएं सुनेंगे और उसके समाधान के लिए प्रयास करेंगे. मुलाकात के बाद राहुल गांधी हवाई मार्ग से जम्‍मू रवाना हो जायेंगे. राहुल का जम्‍मू में करीब साढे बारह बजे कार्यक्रम है. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम मीर ने कहा, ‘‘राहुल जम्मू कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा पर सुबह यहां पहुचे हैं. वह पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. मुलाकात के बाद जम्‍मू के लिए रवाना हो जायेंगे.

गौरतलब है कि 15 अगस्त को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की वजह से बालाकोटा के छह लोगों की मौत हो गयी थी और दर्जनों लोग घायल हो गये थे. मीर ने कहा कि पुंछ से लौटने के बाद राहुल समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और जम्मू प्रांत के लिए पार्टी के एक पंचायत सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. राहुल अपनी यात्रा में कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel