[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अन्ना ने सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा, दिल का दौरा पड़कर मरने से अच्‍छा है गोली से मरुं

अन्ना ने सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा, दिल का दौरा पड़कर मरने से अच्‍छा है गोली से मरुं

0
अन्ना ने सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा, दिल का दौरा पड़कर मरने से अच्‍छा है गोली से मरुं

मुंबई : सा‍माजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा अन्‍ना को Z श्रेणी की सुरक्षा दी है जिसे आज अन्‍ना ने लेने से इनकार कर दिया है. अन्‍ना ने कहा, दिल का दौरा पड़कर मरने से अच्‍छा है गोली से मरुं.

इधर मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड्नवीस ने खुद अन्‍ना को फोन कर यह जानकारी दी कि सरकार ने उन्‍हें मिल रही धमकी के बाद Z श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. इस पर अन्‍ना ने मुख्‍यमंत्री को साफ कर दिया कि उन्‍हें किसी भी श्रेणी की सुरक्षा की कोई दरकार नहीं है. दिल का दौरा पड़कर मरने से अच्‍छा है मैं गोली से मरुं.

गौरतलब हो कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को फिर एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गयी है. इसके बाद महाराष्‍ट्र सरकार ने अन्‍ना का जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसके बाद आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पत्र पर सात अगस्त की तारीख लिखी हुई थी और यह मुख्यत: अंग्रेजी में लिखा हुआ है. पत्र में हजारे को चेतावनी दी गई कि उनका हश्र भी नरेन्द्र दाभोलकर की तरह होगा जिनकी दो वर्ष पहले पुणे में हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने कहा कि पत्र में गांधीवादी नेता से अपने गांव रालेगण सिद्धि में ही रहने को कहा गया है. पारनेर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादंसं की धारा 506 के तहत अहमदनगर जिले के पारनेर थाने में मामला दर्ज कराया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel