[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाक एनएसए का अलगाववादियों से मिलना एक ”इंटरटेनमेंट” है, जो बाद में भी हो सकता है :भाजपा

पाक एनएसए का अलगाववादियों से मिलना एक ”इंटरटेनमेंट” है, जो बाद में भी हो सकता है :भाजपा

0
पाक एनएसए का अलगाववादियों से मिलना एक ”इंटरटेनमेंट” है, जो बाद में भी हो सकता है :भाजपा

नयी दिल्ली : भाजपा ने आज उम्मीद जताई कि आतंकवाद के मुद्दे पर अनिश्चितता की स्थिति का सामना कर रही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता होगी और पाकिस्तान के एनएसए का अलगाववादी हुर्रियत नेताओं से मिलना एक इंटरटेनमेंट है ,जो बाद में भी हो सकता है.

विदेश मामलों में अच्छा दखल रखने वाले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारत की स्थिति से पाकिस्तान को अच्छी तरह अवगत करा दिया गया है और उम्मीद जताई कि अनिश्चितता का सामना कर रही यह वार्ता होगी.
अलगाववादी हुर्रियत नेताओं को कल श्रीनगर में नजरबंद करना और कुछ ही देर बार रिहा करने जैसी सरकार की ढुल-मुल नीति की आलोचनाओं के जवाब में उन्होंने कुछ कहने से बचते हुए कहा कि इसके बाद मुफ्ती सईद सरकार को संदेश दे दिया गया है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा पाकिस्तान की ओर से काफी उकसावे की हरकतों के बावजूद उससे वार्ता के लिए आगे बढने की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना किए जाने के बारे में पार्टी के इस नेता ने कहा ऐसे मुद्दे गतिशील होते हैं और देश इन पर कोई स्थिर रुख नहीं अपना सकता है.
प्रधानमंत्री द्वारा खाडी देशों की ओर दोस्ती का हाथ बढाने और हाल की उनकी यूएई यात्रा के बारे में पार्टी के इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोदी उनकी मदद से आतंकवाद के प्रायोजकों को अलग थलग करना चाहते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel