नयी दिल्ली : एक बार फिर यह खबर सुर्खियों मे है कि मुबंई बम धमाके का मुख्य आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत आना चाहता था. भारत आने के लिए उसने सरकार के सामने कुछ शर्तें रखी थी लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई. एक अंग्रेजी अखबार ने कांग्रेस के नेता और वकील के हवाले से यह खबर दी है.
अखबार ने लिखा है कि दाऊद की वापसी के लिए उच्च स्तर पर बातचीत भी हुई थी, लेकिन बाद में सरकार ने इस पर कोईरुचि नहीं दिखायी और पूरा मामला ठंडा हो गया. सरकार चाहती थी कि दाऊद को उसके शर्तों के साथ भारत ना लाया जाए. दाऊद ने कई ऐसी शर्तें रखी थी जिसे मानना मुश्किल था. दाऊद को भारत लाने के संबंध में एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्रीमनमोहन सिंहऔर तत्कालीन नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर शिवशंकर मेनन शामिल थे इस बैठक में फैसला लिया गया कि दाऊद की शर्तें नहीं मानी जा सकती.
