[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National व्‍यापमं घोटाला : राज्यपाल के बेटे की मौत की जांच शुरू

व्‍यापमं घोटाला : राज्यपाल के बेटे की मौत की जांच शुरू

0
व्‍यापमं घोटाला : राज्यपाल के बेटे की मौत की जांच शुरू

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से जुडे घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के पुत्र शैलेष की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने राज्‍यपाल के पुत्र के मौत मामले में प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी है.

50 वर्षीय शैलेष इस साल 25 मार्च को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रहस्यमयी परिस्थिति में मृत मिला था. पुलिस ने दावा किया था कि मौत का वास्तविक कारण तत्काल पता नहीं चल सका. शैलेष का नाम कथित रुप से ग्रेड-3 के शिक्षकों के रुप में 10 अभ्यर्थियों की भर्ती तय करने से जुडे व्यापमं घोटाले में सामने आया था. यादव को 2011 में कांग्रेस नीत सरकार के समय मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था.

सीबीआई ने आज शाम को प्रारंभिक जांच शुरु करने के अलावा व्यापमं द्वारा कराई गयी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आज छह और प्राथमिकी दर्ज कराईं. सीबीआई प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्री मेडिकल परीक्षा (पीएमटी), 2004 में कथित तौर पर अभ्यर्थी की जगह दूसरे लोगों द्वारा परीक्षा देने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया वहीं दूसरी प्राथमिकी पीएमटी, 2005 के दौरान इस तरह के मामले में 11 लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी.

सीबीआई प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि एजेंसी ने तीसरा मामला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2012 में कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया. इस तरह तीन और प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं और अब तक दर्ज कुल प्राथमिकियों की संख्या 59 हो गयी है. उन्होंने कहा, उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर सीबीआई ने उन कथित प्राथमिकियों पर जांच संभाल ली है जो पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने दर्ज कराई थीं। बाकी मामलों को संभालने की प्रक्रिया चल रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel