नयी दिल्ली: व्हिसलब्लोअर भारतीय वन अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और गैर सरकारी संगठन गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता को इस वर्ष के रेमन मैगसायसाय पुरस्कार के चुना गया है. रेमन मैगसेसे अवॉर्ड फाउंडेशन (आरएमएएफ) के न्यास बोर्ड ने घोषणा की कि इस पुरस्कार के लिए चुने गए तीन अन्य लोगों में लाओस के कोम्माली चांथावोंग, फिलीपीन के लिगाया फर्नांडे अमिलबांग्सा और म्यांमार के क्याउ थू शामिल हैं.
चतुर्वेदी को ‘‘उभरते नेतृत्व’’ (एमरजेंट लीडरशिप) के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है. वह इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के उप सचिव हैं. उन्हें पिछले वर्ष अगस्त में एम्स के मुख्य सतर्कता आयुक्त के पद से हटा दिया गया था.उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने संस्थान में हो रही अनियमितताओं का पता लगाया था इसलिए उनका स्थानांतरण कर दिया गया था.
