दिल्ली सरकार ने मृत पत्रकार अक्षय की बहन को नौकरी की पेशकश की

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने टेलीविजन पत्रकार अक्षय सिंह की बहन को सहायक प्रबंधक की नौकरी की आज पेशकश की. पत्रकार अक्षय सिंह की व्यापमं घोटाले को कवर करते हुए रहस्मय रूप से मौत हो गयी थी.... सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पाक्षी सिंह को दिल्ली स्टेट इंडस्टरीयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप्मेंट कार्पोरेशन (डीएसआईआईडीसी) […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 17, 2015 9:30 PM

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने टेलीविजन पत्रकार अक्षय सिंह की बहन को सहायक प्रबंधक की नौकरी की आज पेशकश की. पत्रकार अक्षय सिंह की व्यापमं घोटाले को कवर करते हुए रहस्मय रूप से मौत हो गयी थी.

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पाक्षी सिंह को दिल्ली स्टेट इंडस्टरीयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप्मेंट कार्पोरेशन (डीएसआईआईडीसी) में सहायक प्रबंधक (विधि) के पद की पेशकश की गयी है.अधिकारी ने कहा, पाक्षी को वेतन ब्रांड.-2 में डीएसआईआईडीसी में विधि सहायक प्रबंधक के पद की पेशकश की गई है जिसका ग्रेड वेतन 5200-20200 प्लस2400 है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गत आठ जुलाई को अक्षय सिंह के मयूर विहार स्थित आवास गए थे और उनकी बहन को सरकारी नौकरी की पेशकश की थी. वहीं पत्रकार के परिवार ने उनकी मौत मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की थी.