[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पत्रकार की मौत : चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम पर राय ”सुरक्षित रखी”

पत्रकार की मौत : चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम पर राय ”सुरक्षित रखी”

0
पत्रकार की मौत : चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम पर राय ”सुरक्षित रखी”

झबुआ : मध्य प्रदेश सरकार की ओर से दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह के विसरा नमूने की जांच दिल्ली स्थित एम्स से कराने पर सहमति जताने के बाद गुजरात के दाहोद जनरल हास्पिटल में पत्रकार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के समूह ने मौत की वजह को लेकर अपनी राय ‘सुरक्षित रख ली’. झबुआ के पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की कारण पर राय सुरक्षित रख ली गई है.’

खान ने कहा, ‘अस्पताल में विसरा सुरक्षित रखा गया है और प्रशासन ने इसे एम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.’ पुलिस ने इस संदर्भ में मेघनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस के एक दल को घटना वाले दिन अक्षय के साथ रहे लोगों के बयान लेने के लिए दिल्ली रवाना किया गया है. यह दिल्ली के उस कैमरामैन से भी पूछताछ करेगा जो उस वक्त अक्षय के साथ थे जब उनकी अचानक से मौत हो गई थी.

इंडिया टुडे समूह के लिए काम करने वाले पत्रकार अक्षय उस लडकी के मां-बाप का साक्षात्कार लेने गये थे जिसका नाम व्यापमं घोटाले में आने के बाद रेल पटरी के निकट उसका शव मिला था. कल पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने विसरा नमूने की जांव एम्स-दिल्ली तथा केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से कराने का फैसला किया है. विसरा की जांच के लिए एम्स भेजने की मांग दिवंगत पत्रकार की बहन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी. इंडिया टुडे समूह ने भी मध्य प्रदेश सरकार से विसरा नमूने को जांच के लिए राज्य के बाहर की प्रयोगशाला में भेजने की मांग की थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel