महाराष्ट्र भाजपा विधायक के स्टिंग वीडियो को लेकर पार्टी ने राज पुरोहित को जारी किया नोटिस
मुंबईः भाजपा ने एक स्टिंग वीडियो को लेकर पार्टी विधायक राज पुरोहित को नोटिस जारी किया. इस वीडियो में वह कथित रुप से नरेंद्र मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं.... वीडियो में दिखाया गया है कि महाराष्ट्र के कोलाबा में भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा […]
मुंबईः भाजपा ने एक स्टिंग वीडियो को लेकर पार्टी विधायक राज पुरोहित को नोटिस जारी किया. इस वीडियो में वह कथित रुप से नरेंद्र मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में दिखाया गया है कि महाराष्ट्र के कोलाबा में भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की जम कर आलोचना की है. ये खुलासा एक स्टिंग वीडियो से हुआ है.
कोलाबा से भाजपा विधायक राज पुरोहित वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह केवल अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए हैं.
हालांकि विधायक ने पार्टी को शर्मिंदा करने वाले इस वीडियो को खारिज करते हुए कहा कि इसमें उनकी आवाज नहीं है. वीडियो फर्जी बताते हुए पुरोहित ने एक बयान में कहा, इसमें मौजूद आवाज मेरी नहीं है. मामले की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए. मैं मोदी और अमित शाह दोनों का बहुत सम्मान करता हूं.
