मणिपुर में राज्यपाल के घर के पास धमाका

इंफाल : मणिपुर के दक्षिणी इंफाल में आज एक जोरदार धमाका हुआ. यह धमाका राज्यपाल के आवास के पास किया गया जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिणी इंफाल में आज एक जोरदार धमाका किया गया जिससे आसपास की इमारातों को नुकसान पहुंचा फिलहाल इस धमाके की जिम्मेदारी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 26, 2015 10:43 AM

इंफाल : मणिपुर के दक्षिणी इंफाल में आज एक जोरदार धमाका हुआ. यह धमाका राज्यपाल के आवास के पास किया गया जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिणी इंफाल में आज एक जोरदार धमाका किया गया जिससे आसपास की इमारातों को नुकसान पहुंचा फिलहाल इस धमाके की जिम्मेदारी किसी भी उग्रवादी संगठन ने नहीं ली है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है.

आपको बता दें कि मणिपुर के चंदेल जिले में पिछले दिनों सेना के एक गश्ती दल पर उग्रवादियों के एक समूह द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था जिसमें सेना के 11 जवान की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये थे. इस घटना के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करके म्यामांर सीमा के नजदीक उग्रवादियों को मार गिराया था.