मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल की परेशानियां बढाते हुए नवी मुंबई पुलिस ने आज एक आवासीय परियोजना के सिलसिले में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की. कुछ दिनों पहले भुजबल का भ्रष्टाचार के दो और मामलों में नाम आया था. नवी मुंबई के तलोजा पुलिस थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी में भुजबल, उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर का नाम है.
पुलिस ने कहा कि तीनों के खिलाफ धोखाधडी, आपराधिक साजिश, अमानत में खयानत से जुडी आइपीसी की धाराओं और महाराष्ट्र स्वामित्व फ्लैट अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार मामला 44 करोड रुपये की राशि से जुडा है और 2,300 लोगों से संबंधित है जिन्होंने खारघर, नवी मुंबई में भुजबल परिवार के स्वामित्व वाली एक रियल्टी कंपनी की परियोजना में घर बुक किये थे.
राकांपा नेता छगन भुजबल की परेशानियां बढीं, तीसरी प्राथमिकी दर्ज
इससे पहले भुजबल के खिलाफ दो और प्राथमिकियां दर्ज की गयी थीं. इनमें एक मुंबई के कलिना में भूमि आवंटन से जबकि दूसरी महाराष्ट्र सदन घोटाले के मामले से जुडी है.
