डक्केन क्रॉनिकल के वाइस चेयरमैन पीके अय्यर गिरफ्तार, सीबीआइ के सुपुर्द

भुवनेश्वर : डक्केन क्रॉनिकल के वाइस चैयरमेन पी के अय्यर को बैंक के साथ 350 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पी के अय्यर को भुवनेश्वर के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया है. अय्यर पर हैदराबाद में बैंको के साथ जालसाजी का मामला दर्ज था और वो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 6, 2015 1:54 PM

भुवनेश्वर : डक्केन क्रॉनिकल के वाइस चैयरमेन पी के अय्यर को बैंक के साथ 350 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पी के अय्यर को भुवनेश्वर के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया है. अय्यर पर हैदराबाद में बैंको के साथ जालसाजी का मामला दर्ज था और वो कई महीनों से फरार चल रहे थे.उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

उनकीगिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें सीबीआई को सौंप दिया. पीके अय्यर पर कैनरा बैंक से 357 करोड़ रुपये के कर्ज लेकर नहीं चुकाने का आरोप है. सीबीआई ने इस सिलसिले में डेक्कन क्रॉनिकल के चैयरमेन वेंकटराम रेड्डी और प्रबंध निदेशक टी वी विनायक रेड्डी इस साल के फरवरी महीने में गिरफ्तार कर लिया था
गौरतलब है किडक्केनक्रॉनिकल दक्षिण भारत मेंपढा जाने वाला प्रमुख अंगरेजी अखबार है.