[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National एनएससीएन(के) ने मणिपुर में सेना पर हमले की जिम्मेदारी ली

एनएससीएन(के) ने मणिपुर में सेना पर हमले की जिम्मेदारी ली

0
एनएससीएन(के) ने मणिपुर में सेना पर हमले की जिम्मेदारी ली

गुवाहाटी/कोहिमा : नगा उग्रवादी गुट एनएससीएन(खापलांग) ने मणिपुर में घात लगाकर किये गए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें सेना के 18 जवान मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए. इस गुट के साथ केंद्र ने मार्च में संघर्षविराम रद्द कर दिया था. उग्रवादी गुट ने मीडिया को भेजी गयी चार जून की तारीख वाली एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि कांगलेई यावूल कन्ना लुप और कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया.

विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि घटना में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित 20 सैन्य कर्मी मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए. इसमें दावा किया गया है कि छठी डोगरा रेजीमेंट के पांच वाहनों के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुबह में छह बजे हमला शुरू हुआ और नौ से 10 बजे सुबह तक जारी रहा.

इस साल मार्च में संघर्षविराम रद्द किये जाने के बाद एनएससीएन(के) ने तीन मई को मोन जिले में हमला किया और असम राइफल्स के नौ कर्मियों की हत्या कर दी. कोहिमा में छह मई को असम राइफल्स का एक और कर्मचारी मारा गया, जबकि अप्रैल में कोहिमा में हमले में अर्धसैनिक बल के चार कर्मी घायल हो गए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel