स्वराज अभियान 13 जून से करेगा किसान आंदोलन की शुरुआत
नयी दिल्ली: आप से निकाले गए नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा गठित समूह स्वराज अभियान देश के कृषि संकट को लेकर एक किसान आंदोलन शुरु करेगा.... आंदोलन 13 जून से शुरु होगा. इस दौरान अभियान के स्वयंसेवक देश भर के करीब एक लाख गांवों में एक व्यापक संपर्क कार्यक्रम ‘जय किसान मूवमेंट’ शुरु […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 5, 2015 2:49 AM
नयी दिल्ली: आप से निकाले गए नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा गठित समूह स्वराज अभियान देश के कृषि संकट को लेकर एक किसान आंदोलन शुरु करेगा.
...
आंदोलन 13 जून से शुरु होगा. इस दौरान अभियान के स्वयंसेवक देश भर के करीब एक लाख गांवों में एक व्यापक संपर्क कार्यक्रम ‘जय किसान मूवमेंट’ शुरु करेंगे. यह आंदोलन किसानों से जुडे महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक स्थलों से शुरु किया जाएगा.
योगेंद्र यादव ने कहा, ‘‘इसके दायरे में पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान आएंगे.’’ अभियान के मांगों में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेना, किसानों की न्यूनतम आय सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक लाना और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर उचित एवं निश्चित मुआवजा देना शामिल है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
