[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली सरकार ने लाइसेंस के मुद्दे पर उबर, ओला कैब को चेतावनी दी

दिल्ली सरकार ने लाइसेंस के मुद्दे पर उबर, ओला कैब को चेतावनी दी

0
दिल्ली सरकार ने लाइसेंस के मुद्दे पर उबर, ओला कैब को चेतावनी दी

नयी दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आज यहां कडी चेतावनी देते हुए कहा कि एप आधारित टैक्सी आपरेटर उबर और ओला कैब जब तक उन पर फिलहाल लगे प्रतिबंध का पालन नहीं करती हैं, सरकार लाइसेंस के लिए उनके आवेदनों पर विचार नहीं करेगी.

आप सरकार ने इन दो टैक्सी कंपनियों के एप बंद करने और पाबंदी आदेश का पालन नहीं करने के लिए उनके खिलाफ कडी कार्रवाई के लिए केंद्र को फिर से पत्र लिखने का फैसला किया.

सरकार ने 28 मई को उबर और ओला कैब को निर्देश दिया था कि अगर वे शहर में अपनी सेवाओं का ‘‘नियमन’’ चाहते हैं तो वे अपने चालकों तथा वाहनों की जानकारी जमा करें. लेकिन मंत्री के अनुसार, वे अब तक नहीं आए हैं.

राय ने यहां कहा, ‘‘उबर और ओला कैब जब तक शहर की सरकार द्वारा उन पर लगाए वर्तमान प्रतिबंध का पालन नहीं करते हैं, हम राजधानी में टैक्सी संचालन के लिए उबर और ओला कैब को लाइसेंस जारी नहीं करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनसे इस संबंध में पहले एक शपथपत्र देने के लिए कहा गया लेकिन वे टाल रहे हैं. हमारा रुख साफ है कि अगर उबर और ओला कैब चाहते हैं कि सरकार द्वारा उनके लाइसेंस के आवेदन पर विचार किया जाए तो दोनों को पाबंदी आदेश का पालन करना होगा.’’

दिसंबर में उबर के एक चालक द्वारा एक महिला यात्री का कथित रुप से बलात्कार करने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में सभी एप आधारित कैब सेवाओं पर पाबंदी है.

इस बीच, अपने एक चालक द्वारा यौन शोषण के नये आरोप ङोल रही एप आधारित टैक्सी सेवा प्रदाता उबर ने कहा कि घटना के बारे में गुडगांव पुलिस को अलर्ट करने के लिए उसने सक्रियता से कदम उठाए.

अमेरिका आधारित उबर के लिए भारत में उसके एक चालक द्वारा यौन शोषण का यह दूसरा आरोप है. आरोपी चालक को गुडगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.कंपनी ने कहा कि इस घटना में शामिल चालक का पहले किसी तरह के अनुचित व्यवहार का रिकार्ड नहीं रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel