[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National घुसपैठ का प्रयास नाकाम, सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया

घुसपैठ का प्रयास नाकाम, सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया

0
घुसपैठ का प्रयास नाकाम, सेना ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया

श्रीनगर : सेना ने आज कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ का एक प्रयास नाकाम करते हुए तीन उग्रवादियों को मार गिराया. सेना के एक अधिकारी ने बताया ‘आज तडके घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी गई जब हथियारों से लैस उग्रवादियों का एक समूह नियंत्रण रेखा को पार कर रहा था.’

कुपवाडा जिले के तंगधार सेक्टर में एक सप्ताह के अंदर उग्रवादियों ने यह दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश की. अधिकारी ने बताया कि तीनों उग्रवादी मारे गये जबकि अभियान अब भी प्रगति पर है. मारे गये उग्रवादियों के शव और तीन हथियार बरामद किए जा चुके हैं.

उन्होंने बताया ‘सुबह करीब चार बज कर 30 मिनट पर सशस्त्र उग्रवादियों से सामना हुआ और फिर दिन भर अभियान चला.’ उग्रवादियों ने 25 मई को भी घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे नाकाम कर दिया गया था. तब तीन सैनिक शहीद हुए थे जबकि एक उग्रवादी मारा गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel