[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कालाधन वापस लाने के लिए समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं: स्वामी

कालाधन वापस लाने के लिए समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं: स्वामी

0
कालाधन वापस लाने के लिए समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं: स्वामी

अहमदाबाद : काला धन देश में वापस लाने के प्रयास को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने समुचित नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो कदम उठाये गये हैं वह काफी नहीं है. सरकार को इस मामले में गंभीर होना होगा.

सुब्रमण्यन स्वामी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कालाधन वापस लाने के तरीके सुझाएं हैं और कहा है कि मौजूदा कदम काफी नहीं है. गुजरात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टरी (जीसीसीआई) द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वामी ने कहा, ‘‘ कालाधन को कैसे वापस लाया जा सकता है, इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. लेकिन हमारे वित्त मंत्री : अरुण जेटली: एक वकील हैं जो कहते हैं कि यह ठीक नहीं है या वो ठीक नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अबतक जो कुछ भी करना चाहिए था वो नहीं किया गया. लेकिन यह जल्दी किया जाएगा. प्रधानमंत्री के सब्र की कुछ सीमा है और आज उन्होंने इस मुद्दे पर बोला है. मुङो विश्वास है.’’ स्वामी ने कहा, ‘‘ फिलहाल जो कुछ चल रहा है, वो मकसद को पूरा नहीं करेगा। कालेधन पर आया नया विधयेक सिर्फ कर चोरी करने वाले को दंडित करने वाला विधेयक है.. यह विधेयक जरुरी है लेकिन यह सोचने की कोई वजह नहीं है कि सिर्फ यह विधेयक सबकुछ कर देगा। संसद में जो कुछ भी किया जा रहा है उससे कालाधन वापस नहीं आएगा.’’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel