[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 4 जुलाई की टॉप 20 खबरें: बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का एक्शन, चंदा वापस मांगेंगे दिग्विजय सिंह

4 जुलाई की टॉप 20 खबरें: बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का एक्शन, चंदा वापस मांगेंगे दिग्विजय सिंह

0
4 जुलाई की टॉप 20 खबरें: बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का एक्शन, चंदा वापस मांगेंगे दिग्विजय सिंह
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, Google और Apple को 7 ऐप्स हटाने का नोटिस

Battery Hacking Apps: ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने बैटरी से छेड़छाड़ करने वाले मोबाइल ऐप्स पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सरकार ने Google और Apple को BAT-BMS समेत सात ऐप्स हटाने का निर्देश दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. राम मंदिर में दिया चंदा वापस मांगेंगे दिग्विजय सिंह, बोले- अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा

Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए चंदे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि दान की राशि का दुरुपयोग हुआ है. इसी आधार पर वह अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर कर अपना चंदा वापस लेने की मांग करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे

Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक ( RSS ) ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि कुछ “हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें” इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज की छवि खराब करने की कोशिश कर रहीं हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. तमिलनाडु के CM विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके फंसे डीएमके नेता राधाकृष्णन, गिरफ्तारी हुई

TN CM Vijay : डीएमके के नेता और पूर्व मंत्री अनिता आर राधाकृष्णन की गिरफ्तारी के बाद डीएमके के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. राधाकृष्णन की गिरफ्तारी सीएम विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. सिया-चेतन केस में कोर्ट का आदेशः पुलिस रिमांड में नहीं, जाएंगे जेल

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के चर्चित मर्डर केस के मुख्य आरोपा सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग को वडगांव कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया . यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी का बयान, कहा- न्यायिक जांच रिपोर्ट से पहले हत्या कहना गलत

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट आने से पहले इसे हत्या कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

WB Welfare Schemes: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया है. लेकिन अब लाभार्थियों की गहन जांच होगी. अपात्र और फर्जी नामों को हटाने के लिए वोटर लिस्ट से मिलान और डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ‘गो डिजिट’ इंश्योरेंस कंपनी नवादा की महिला को देगी ₹15 लाख, पति का ओरिजिनल DL नहीं मिलने पर रिजेक्ट किया था क्लेम

Nawada Consumer Court Decision : नवादा उपभोक्ता आयोग ने सड़क हादसे में पति खो चुकी महिला के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया. बीमा कंपनी को 15 लाख रुपये, मुआवजा और वाद खर्च देने का आदेश दिया गया. आयोग ने तकनीकी आधार पर क्लेम खारिज करने को सेवा में कमी माना, जिससे उपभोक्ता अधिकारों को मजबूती मिली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. पुष्पा महतो हत्याकांड: पिंड्राजोरा थाना के 25 सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी हुए सस्पेंशन मुक्त, जांच अब भी जारी

Bokaro News: पुष्पा महतो हत्याकांड में पिंड्राजोरा थाना के 25 सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों का निलंबन समाप्त कर दिया गया है. हालांकि मामले की जांच अब भी जारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, 5 घंटे में 70 मिमी से ज्यादा वर्षा, IMD की चेतावनी

Very Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए आगामी दो दिन में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. India-Japan : जापान की PM क्यों आई हैं इंडिया? क्या चीन के खिलाफ कुछ पक रहा है?

India-Japan : यह लेख दोनों देशों के बीच रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के खिलाफ साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं पर आधारित संस्थागत सहयोग को रेखांकित करता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. खामेनेई का जनाजा देख फूट-फूटकर रोए ईरानी, 14 महीने की पोती के साथ होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज हो गई हैं. राजधानी तेहरान में जगह-जगह बैनर लगाकर लोगों से इस्लामी गणराज्य के समर्थन में अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है. ईरानी सरकार का अनुमान है कि शनिवार से शुरू होने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल होंगे. यह दृश्य 1989 में अयातुल्ला रूहुल्ला खुमैनी के अंतिम संस्कार जैसा हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. 6 नंबर से टूटा सपना, पापा की एक लाइन बनी लकी चार्म, प्रेरणा BPSC क्रैक कर बनीं SDM

BPSC Success Story: लखीसराय की रहने वाली प्रेरणा प्रणय BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 288 लाकर SDM के लिए सेलेक्ट हो गईं हैं. प्रेरणा का सफर इतना सीधा नहीं था. उन्होंने बीपीएससी क्रैक करने के सफर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. 2026 Renault Kwid भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹4.53 लाख से शुरू, CNG ऑप्शन भी मौजूद

Renault ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का 2026 मॉडल पेश किया है. नए अपडेट्स के साथ इसमें बेहतर सेफ्टी, रिफ्रेश डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है. कंपनी ने फैक्ट्री-अप्रूव्ड CNG किट का ऑप्शन भी जोड़ा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. AI पर भरोसा पड़ा भारी, इंसान ही आये इस ऑटो कंपनी के काम, जानें क्या हुई गलती

फोर्ड ने AI के भरोसे कर्मचारियों की संख्या घटाई, लेकिन क्वाॅलिटी समस्याएं बढ़ने पर 350 से ज्यादा इंजीनियरों को दोबारा काम पर लगाना पड़ा. जानिए आखिर क्यों कंपनी को अपना फैसला बदलना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. क्या ₹18,000 बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 हो जाएगी? जानिए नई सैलरी कब से मिलेगी

8th Pay Commission में ₹18,000 बेसिक पे ₹69,000 होगी या नहीं? जानिए Fitment Factor, HRA, Pension, Salary Hike और लागू होने की संभावित टाइमलाइन. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जेम्स कोल्स को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि जोफ्रा आर्चर और जो रूट की भी वापसी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जानिए मैच कितने बजे शुरू होगा, टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं और फ्री में मुकाबले का लुत्फ कैसे उठा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Baby Do Die Do: टॉक्सिक एक्टर यश ने हुमा कुरैशी की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- चुनौतीपूर्ण सफर चुना

Yash reviews Baby Do Die Do: हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का टॉक्सिक एक्टर यश ने रिव्यू किया है. उन्होंने कहा कि हुमा ने सफलता पाने के लिए चुनौतीपूर्ण सफर चुना. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. कपूर खानदान की बहू बनी बिहारी प्रवासी मजदूर, 1 महीने में बदला लुक और एक्सेंट, श्रीदेवी ने दिया था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

‘उड़ता पंजाब’ में आलिया भट्ट ने बिहारी प्रवासी मजदूर लड़की का किरदार निभाया था. एक महीने की कड़ी तैयारी में उन्होंने लुक और एक्सेंट बदला. उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article शनिवार 4 जुलाई का लव राशिफल: सिंगल्स, कपल्स और मैरिड लाइफ के लिए क्या कहते हैं सितारे?
Next article आज का Gen-Z राशिफल 4 जुलाई 2026: करियर, पढ़ाई, लव और पैसों में किसे मिलेगी गुड न्यूज?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel