[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना को चाहिए 30 हॉस्पिटल अटेंडेंट

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना को चाहिए 30 हॉस्पिटल अटेंडेंट

0
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना ने हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-3 (नर्सिग अर्दली) के 30 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है. इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 11 मई, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता : आठवीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सैनिक/असैनिक अस्पताल/नर्सिग होम या चिकित्सक के साथ कार्यानुभव रखनेवाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी. शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए दिया गया लिंक देखें.
आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी. आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जायेगी.
चयन प्रक्रिया : आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में दिये गये प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा. साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा. चयनित आवेदकों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष होगी.
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है.
कैसे करें आवेदन : आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे. आवेदन करने के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर दिये गये निदेर्शो के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर साक्षात्कार के लिए संभाल कर रखें.
अन्य जानकारी के लिए देखें : http://www.aiimspatna.org/news/Advt.%20Gr.%20C%20-V.pdf
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel