[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाकिस्तान भारत के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप करने से बाज आए : भाजपा

पाकिस्तान भारत के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप करने से बाज आए : भाजपा

0
पाकिस्तान भारत के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप करने से बाज आए : भाजपा

नयी दिल्ली: श्रीनगर की एक विरोध रैली में पाकिस्तान का झंडा फहराने और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने पर भाजपा ने आज पडोसी देश को चेतावनी दी कि वह भारत के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करे.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत उसे उसकी ही भाषा में जवाब दे सकता है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में कल का विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ऐसा पाकिस्तान ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी में फिर से बसाने की सरकार की योजना में रोडे डालने के इरादे से किया है.
शर्मा ने कहा, ‘‘हम कश्मीर घाटी में भारत विरोधी गतिविधियां चलाने के पाकिस्तान के हथकंडों की कडी निंदा करते हैं. हमारी सरकार कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और पश्चिम पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है.’’ उन्होंने कहा, पाकिस्तान को अपनी सीमा में रहना चाहिए और भारत विरोधी मुहिमों से बाज आना चाहिए.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel