कश्मीर घाटी के अधिकतर जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : आज सुबह हुए भारी हिमपात के मद्देनजर अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के अधिकतर जिलों में ‘मध्यम स्तर के खतरनाक’ हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘कश्मीर के संभागीय आयुक्त से हुए संवाद के अनुसार 17 मार्च तक घाटी के सात जिलों के हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में मध्यम स्तर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 17, 2015 6:12 AM

श्रीनगर : आज सुबह हुए भारी हिमपात के मद्देनजर अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के अधिकतर जिलों में ‘मध्यम स्तर के खतरनाक’ हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘कश्मीर के संभागीय आयुक्त से हुए संवाद के अनुसार 17 मार्च तक घाटी के सात जिलों के हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में मध्यम स्तर के खतरनाक हिमस्खलन का खतरा है.’

उन्होंने बताया कि चेतावनी के तहत आने वाले जिलों में बांदीपोरा, बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, गंदेरबल और कुपवाडा शामिल हैं. इन जिलों के पुलिस उपायुक्तों ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.