[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National थाइलैंड में हैं राहुल गांधी, ध्यान लगाने का कर रहे हैं कोर्स

थाइलैंड में हैं राहुल गांधी, ध्यान लगाने का कर रहे हैं कोर्स

0
थाइलैंड में हैं राहुल गांधी, ध्यान लगाने का कर रहे हैं कोर्स

नयी दिल्लीः राहुल गांधी बजट सत्र के ठीक पहले छुट्टी पर चले गये थे. राहुल गांधी छुट्टी कहां है इसको लेकर कयासों का दौर जारी था लेकिन टीवी रिपोर्ट की मानें तो राहुल गांधी देश में नहीं विदेश में है. राहुल थाइलैंड में है और विपश्यना के कोर्स के लिए गये है. विपश्यना ध्यान लगाने का एक कोर्स है जो दस दिन का होता है. राहुल कोर्स पूरा करके 15 मार्च को भारत वापस लौटेंगे.

विपश्यना का कोर्स प्रियंका गांधी भी कर चुकी है. राहुल 2012 से यह कोर्स कर रहे हैं. इस कोर्स में आत्ममंथन और ध्यान लगाने सिखाया जाता है. यह बौद्धिक तरीका है. सूत्रों के अनुसार राहुल पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है राहुल वापस आने के बाद पदयात्रा पर निकलेंगे और कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ायेंगे.
सोनिया गांधी से राहुल की छुट्ठी पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, जब वह वापस आयेंगे तो आपको पता चल जायेगा. राहुल की छुट्टी पर जाने के बाद कई तरह की खबरें मीडिया में आयी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कुछ तस्वीरें जारी की और कहा कि राहुल उत्तराखंड में है उन्हें बदनाम करने के लिए उनके विदेश में होने की अफवाह उड़ायी जा रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel