होने वाली थी सगाई, युवती ने की खुदकुशी

नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली में 25 वर्षीय एक युवती ने अपने दोस्त के घर पर खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि युवती उस व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती थी जिससे उसकी सगाई होने वाली थी.... पुलिस ने बताया कि महिला रितू रावत ने द्वारका के सेक्टर 16 में अपने दोस्त के किराये के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 2, 2015 8:20 AM

नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली में 25 वर्षीय एक युवती ने अपने दोस्त के घर पर खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि युवती उस व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती थी जिससे उसकी सगाई होने वाली थी.

पुलिस ने बताया कि महिला रितू रावत ने द्वारका के सेक्टर 16 में अपने दोस्त के किराये के कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. युवती ने अपनी मां के लिए एक सुसाइड नोट छोड रखा था जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.