[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National काला धन रखने वालों को खुलासा करने का आखिरी मौका मिलेगा

काला धन रखने वालों को खुलासा करने का आखिरी मौका मिलेगा

0

नयी दिल्ली: विदेश में काला धन रखने वाले भारतीयों को अपने विदेशी बैंक खातों या संपत्ति का खुलासा करने का एक आखिरी मौका दिया जाएगा. अन्यथा उन्हें जेल की सजा का सामना करना होगा. वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह बात कही है.

सिन्हा ने आज कहा कि विदेश में संपत्ति का खुलासा नहीं करने पर सात साल की कडी सजा मिलेगी. वहीं आमदनी छिपाने व कर चोरी के मामले में 10 साल तक की सजा का सामना करना होगा.सरकार काले धन पर अंकुश लगाने के लिए संसद के मौजूदा सत्र में एक विधेयक लाने की योजना बना रही है. ये प्रावधान इसी विधेयक का हिस्सा होंगे.

जयंत सिन्हा ने एक साक्षात्कार में हालांकि, इस बात को खारिज कर दिया कि सरकार काला धन रखने वालों के लिए कोई माफी योजना ला रही है. उन्होंने कहा, ‘‘कोई माफी योजना नहीं है. हम काफी साफ शब्दों में कह चुके हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा हर व्यक्ति जिसके पास देश के बाहर बिना हिसाब किताब वाली संपत्ति या खाता है, वह उसका खुलासा करे.’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने इसके लिए एक खिडकी खोली है. किसी को माफी नहीं मिलेगी. आपके पास जो है उसका आपको खुलासा करना होगा. आपके पास यह खुलासा करने के लिए एक निश्चित समय है. यदि आप इसके बावजूद खुलासा नहीं करते हैं तो आपको सात साल तक की सजा का सामना करना होगा.’’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel