मणिपुर में बम विस्फोट, सात घायल

इंफाल : मणिपुर के मुख्य बाजार के एक परिसर में कल शाम हुए बम विस्फोट में चार पुलिस कर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए. बाजार में बम रखे होने की खबरें मिलने पर पास के पुलिस कार्यालय से एक दल बाजार परिसर के सामू माखोंग इलाके में पहुंचा. पुलिस ने कहा कि उन्हें वहां […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 19, 2015 12:34 PM

इंफाल : मणिपुर के मुख्य बाजार के एक परिसर में कल शाम हुए बम विस्फोट में चार पुलिस कर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए. बाजार में बम रखे होने की खबरें मिलने पर पास के पुलिस कार्यालय से एक दल बाजार परिसर के सामू माखोंग इलाके में पहुंचा. पुलिस ने कहा कि उन्हें वहां एक बैग मिला जिसमें बम जैसी चीज रखी हुयी थी.

एक कॉन्सटेबल ने जब उसे पास की नांबुल नदी में फेंकने की कोशिश की तो बम फट गया और चार पुलिसकर्मी एवं तीन अन्य लोग घायल हो गए. किसी भी व्यक्ति या समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.