शशि थरुर ने मीडिया पर लगाया मनगढंत खबरें गढ़ने का आरोप
तिरुवनंतपुरम: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने आज मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत के बारे में जांच पर उनके बारे में झूठी और ‘मनगढंत’ खबरें गढ़ी जा रही है.... तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे बारे में मीडिया में खासकर […]
तिरुवनंतपुरम: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने आज मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत के बारे में जांच पर उनके बारे में झूठी और ‘मनगढंत’ खबरें गढ़ी जा रही है.
Revolted by the lies in the media about me, esp on Kerala channels. Stories are concocted &attributed to police sources without any basis
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 16, 2015
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे बारे में मीडिया में खासकर केरल के चैनलों पर झूठी खबरें चलायी गयीं. बिना किसी आधार के पुलिस सूत्रों के हवाले से मनगढंत खबरें चलायी गयीं.’’उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश को बेहतर एवं और ज्यादा ईमानदार पत्रकारिता की जरुरत है जो केवल सनसनी फैलाने और टीआरपी बढाने के लिए प्रसारण या प्रकाशन नहीं करे.
A friend sent me this: "we in India live with this every day". What a sad state we have reduced our press freedom to! pic.twitter.com/shaPgPeUiC
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 16, 2015
’’
एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘बडी दुखद स्थिति है कि हमने अपनी प्रेस स्वतंत्रता भी घटा दी है.’’ इस ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर लगायी है जिसमें लिखा है ‘‘सावधान : मीडिया हकीकत नहीं दिखाता.’’ इस तरह की खबरें है कि नई दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच टीम द्वारा पूछे गए कई सवालों का उपयुक्त जवाब नहीं देने के लिए थरुर को चेताया.
थरुर ने इससे पहले जांच में पूरी तरह सहयोग पर जोर देते हुए कहा था, ‘‘अगर ऐसा कोई मसला होता तो वो मीडिया में जाने की बजाए पहले मुझे सूचित करते. सभी खबरें पूरी तरह से निराधार है क्योंकि मैं जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं.’’
