[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National झारखंड में लड़कियों से रेप संरा की रिपोर्ट में

झारखंड में लड़कियों से रेप संरा की रिपोर्ट में

0
झारखंड में लड़कियों से रेप संरा की रिपोर्ट में

संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली : शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों पर हुए हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में झारखंड में चार छात्रओं से कथित गैंग रेप, पाकिस्तान की कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई पर गोलीबारी, नाइजीरिया में बोको हराम द्वारा लड़कियों को अगवा करने की घटनाओं को शामिल किया गया है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार रिपोर्ट में पाया गया है कि कम से कम 70 विभिन्न देशों में स्कूलों पर पिछले पांच साल (2009 से 2014) में हमले हुए. कई हमलों में विशेष रूप से लड़कियों को और शिक्षा में लैंगिक समानता की हिमायत करनेवालों को निशाना बनाया गया. शिक्षा हासिल करनेवाली लड़कियों पर हुए हमलों की कई हालिया घटनाओं का रिपोर्ट में जिक्र किया गया है.

इनमें जुलाई 2013 में झारखंड के एक ईसाई स्कूल में चार लड़कियों के अपहरण और बलात्कार, दिसंबर 2014 के तालिबान हमले में पेशावर में 100 से अधिक बच्चों के मारे जाने, अप्रैल 2014 में नाइजीरिया में बोको हराम द्वारा करीब 300 स्कूली छात्रओं का अपहरण और बालिका शिक्षा की पैरोकार मलाला पर 2012 में हुई गोलीबारी शामिल है. झारखंड की घटना पाकुड़ जिले की है जहां चार आदिवासी छात्रओं का नकाबपोश लोगों के एक समूह ने छात्रवास से अपहरण कर लिया और कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया. यह दस्तावेज महिलाओं के खिलाफ भेदभाव उन्मूलन समिति (सीइडीएडब्ल्यू) को पेश की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel