भाजपा विरोधी भावना की जीत है दिल्ली में केजरीवाल की जीत : RSS
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एम जी वैद्य ने आज कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत भाजपा विरोधी भावना की जीत है. उन्होंने दिल्ली चुनाव के परिणामों के बारे में पूछे जाने पर कहा, सभी भाजपा विरोधी दलों और संगठनों ने आप के समर्थन में हाथ मिला लिया और […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 10, 2015 8:49 PM
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एम जी वैद्य ने आज कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत भाजपा विरोधी भावना की जीत है. उन्होंने दिल्ली चुनाव के परिणामों के बारे में पूछे जाने पर कहा, सभी भाजपा विरोधी दलों और संगठनों ने आप के समर्थन में हाथ मिला लिया और यही अनपेक्षित नतीजों की वजह है. चुनाव परिणामों में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं भाजपा को केवल तीन सीटें मिलीं.
...
वैद्य ने कहा कि इसे आप की जीत के तौर पर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कहा, इसे आप की जीत के तौर पर नहीं बल्कि भाजपा विरोधी भावना की जीत के तौर पर देखा जाना चाहिए, जिसका चेहरा आप है. उन्होंने कहा कि आप के सामने कोरा कागज है और अगले पांच साल में जो वह लिखते हैं, वह इस जीत के विश्लेषण का आधार होना चाहिए.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
