[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पायलट पति से प्रताड़ित हो रही पत्नी ने की आत्महत्या, वीडियो हुआ वायरल

पायलट पति से प्रताड़ित हो रही पत्नी ने की आत्महत्या, वीडियो हुआ वायरल

0
पायलट पति से प्रताड़ित हो रही पत्नी ने की आत्महत्या, वीडियो हुआ वायरल

एक गैर-सार्वजनिक कॉरपोरेट संस्थान में इंजीनियर के रूप में काम कर रहीं एक 31 वर्षीय महिला ने अपने पति द्वारा शारीरिक शोषण (Physical Violence) किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली. हैदराबाद की रहनी वाली लावण्या लाहिरी और उसके पति वेंकटेश्वर राव का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें वेंकटेश्वर अपनी पत्नी को प्रताड़ित (Torture) कर रहा है. हिंसा के दौरान उनके पालतू कुत्ते को भी हस्तक्षेप करने की कोशिश करते देखा जा सकता है.

पति वेंकटेश्वर राव के द्वारा मार-पीट करने के बाद लावण्या को सीसीटीवी फुटेज में पेट पकड़कर उठते और दर्द करते देखा जा सकता है. इसके बाद महिला द्वारा कथित आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है. पुलिस के द्वारा दोनों की शादी 2012 में शादी हुई थी, पर लावण्या का पति वेंकटेश्वर राव उसे हमेशा परेशान करता था, उसको प्रताड़ित करता था.

बताया गया है कि 32 वर्षीय महिला के माता-पिता की शिकायत और महिला के कथित सुसाइड नोट के आधार पर एक निजी एयरलाइन में काम कर रहे पति को हिरासत में ले लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने कुछ पुराने वीडियो भी हासिल किए हैं जिसे महिला ने पिछले साल अपने माता-पिता को भेजा था. इस वीडियो में वह अपने पति पर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है और पति के विवाहेतर संबंध के बारे में भी बात कर रही है.

आज घरेलू हिंसा समेत बढ़ते अन्य महिला अपराध चिंता का विषय हैं. इसको लेकर अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति महिलाएं जागृत हो, इसके लिए सबसे आवश्यक है उनका शिक्षित होना.

इसके लिए माता-पिता के साथ घर के सभी सदस्यों को जागरूक होना पड़ेगा, उन्हें ये समझना ही होगा कि शिक्षा ही अंधकार को प्रकाश में बदलता है. महज पुलिस की भूमिका को केंद्र में रखकर महिलाओं के लिए समाज को सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता है.

हमें लैंगिक रूप से संवेदनशील सामाजिक और कानूनी न्याय व्यवस्था की जरूरत है. आज की बेटियां शिक्षित हो ताकि वो समाज व देश में अपने अधिकारों को जान सके.

Previous article Aaj Ka Vrishchik/Scorpio rashifal 28 Jun 2020: जानें कहां है आज कलह होने की संभावना
Next article बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी, जयपुर में उनके और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel