[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 31 मई की टॉप 20 खबरें: कर्नाटक के नये सीएम होंगे डीके शिवकुमार, अभिषेक बनर्जी पर हमला, IPL फाइनल में RCB और GT की भिड़ंत

31 मई की टॉप 20 खबरें: कर्नाटक के नये सीएम होंगे डीके शिवकुमार, अभिषेक बनर्जी पर हमला, IPL फाइनल में RCB और GT की भिड़ंत

0
31 मई की टॉप 20 खबरें: कर्नाटक के नये सीएम होंगे डीके शिवकुमार, अभिषेक बनर्जी पर हमला, IPL फाइनल में RCB और GT की भिड़ंत
डीके शिवकुमार, गोल घेरे में अभिषेक बनर्जी, फोटो पीटीआई

1. कर्नाटक: डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

कांग्रेस विधायक दल के नए नेता डीके शिवकुमार ने शनिवार को शाम में राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा

सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है. उन पर जूते और पत्थर बरसाए गए. इसके साथ ही सीआईडी ने जाली हस्ताक्षर मामले में उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. देखें हमले का वीडियो और अभिषेक की पहली प्रतिक्रिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि सोनारपुर में उन पर जानलेवा हमला हुआ. भाजपा समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाये, अंडे और जूते फेंके. अभिषेक की शर्ट के बटन टूटे, क्रिकेट हेलमेट पहनकर पहुंचे पीड़ित परिवार के घर. सांसद बोले- बीजेपी मेरा मर्डर करना चाहती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है. खरगे ने इसे साजिश करार देते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाये हैं. जानें विपक्ष के बड़े नेताओं ने क्या कहा और क्या है ताजा राजनीतिक हालात. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. केरलम में जोरदार बारिश शुरू, 3 से 4 दिनों में मानसून के आगमन की हो सकती है घोषणा

देश में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस बीच एक राहत भरी खबर है कि केरलम में जोरदार बारिश शुरू हो गई है. शनिवार को तिरुवनंतपुरम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. आईएमडी ने मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने ISI के 9 गुर्गों को दबोचा

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल NDR ने पाक ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार, जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले- फिलहाल अस्थायी संघर्षविराम

थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सशस्त्र बल ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. जनरल एनएस राजा सुब्रमणि आज संभालेंगे देश के नए CDS का कार्यभार; जनरल चौहान की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) भारत के अगले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) के रूप में रविवार को पदभार संभालेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी से सिद्धारमैया को हटाने का फैसला कांग्रेस को भारी पड़ सकता है?

सिद्धारमैया एक ऐसे ओबीसी मुख्यमंत्री थे, जिनका जनाधार काफी मजबूत है. बावजूद इसके कांग्रेस हाईकमान ने उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को कह दिया. सिद्धारमैया ने हाईकमान का आदेश मान भी लिया, लेकिन सिद्धारमैया के इस्तीफे से पिछड़ा वर्ग में यह मैसेज गया है कि कांग्रेस पार्टी कहती कुछ है और उसकी नीति कुछ और है. जनता के इस मूड का कर्नाटक की राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. कोयला-लोहा कारोबार में वर्चस्व की जंग से दहला धनबाद, मेयर संजीव सिंह ने बाघमारा को बताया हॉट स्पॉट

धनबाद में कोयला और लोहा कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई के बीच तीन दिनों में तीन गोलीबारी की घटनाएं हुईं. मेयर संजीव सिंह ने बाघमारा को हिंसक घटनाओं का हॉट स्पॉट बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और शुभम यादव हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. इससे जुड़ी खबर पढ़ें.

11. CUET UG एग्जाम में गड़बड़ी, अब NTA देगा दूसरा मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल हुए कुछ छात्रों के लिए 30 मई का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा. सुबह की पहली शिफ्ट में कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई. इससे कई छात्र समय पर अपना पेपर पूरा नहीं कर पाए और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड

बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में कार्रवाई करते हुए आईएएस योगेश कुमार सागर और आईएएस अभिलाषा शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. ईडी की जांच में ठेकेदार रिशु श्री द्वारा इन अफसरों को यूरोप, गोवा की सैर कराने और महंगे गिफ्ट देने का भंडाफोड़ हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. जमीन के पुराने कागजात खोजने की टेंशन खत्म, बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन मिलेगी स्कैन कॉपी

बिहार में जमीन के पुराने दस्तावेज हासिल करना अब आसान होगा. भू-अभिलेख पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होने वाले रिकॉर्ड की स्कैन कॉपी भी अब ऑनलाइन मिलेगी, जिससे लोगों को दफ्तरों और दलालों के चक्कर से राहत मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. भारी संख्या में राबड़ी आवास पहुंची पुलिस की टीम, पूर्व सीएम ने कहा था- सम्राट चौधरी फोर्स भेजकर खाली करवा लें बंगला

10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची है. SDPO अनु कुमारी अंदर गई हैं. गाजियाबाद से लौटने के बाद पूर्व सीएम ने बंगला खाली नहीं करने की चुनौती दी थीं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के समक्ष 5 लाख के इनामी और कुख्यात झांगुर ग्रुप के प्रमुख रामदेव उरांव ने अपने दो साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. अपराधियों के पास से स्वचालित हथियार, एसएलआर राइफल और 45 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. मुख्य आरोपी पर हत्या और रंगदारी के 29 मामले दर्ज हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. RCB vs GT Final: कोहली-गिल पर होंगी निगाहें, खिताबी जंग में ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें दूसरे खिताब की तलाश में हैं. विराट कोहली, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ी इस मुकाबले का रुख तय कर सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. विनेश फोगाट का एशियन गेम्स का सपना टूटा, सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से हराया

53 किलोग्राम भार वर्ग के चयन ट्रायल्स में मीनाक्षी गोयत से 4-6 की हार के साथ विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में वापसी का सपना टूट गया. इससे पहले उन्होंने ज्योति और निशु को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि ट्रायल्स से पहले उनके भार वर्ग को लेकर भी विवाद हुआ था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. लॉन्च से कुछ दिन पहले Motorola Edge 70 Pro+ के मेन फीचर्स हुए कन्फर्म, जानिए क्या होगा खास

Motorola का नया फ्लैगशिप फोन जल्द एंट्री करने वाला है. यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा. इसे गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक, हर जरूरत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज

Mitsubishi की सबसे पॉपुलर SUVs में शुमार Pajero जल्द नए अवतार में वापसी करने वाली है. हाल ही में जारी किए गए टीजर ने इसके फ्रंट डिजाइन की हल्की-सी झलक दिखा दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. शांति समझौते के बीच होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, क्यों कहा अपनी वाइफ को हैलो कहना

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तभी ईरान से कोई समझौता करेंगे, जब उसकी सभी शर्तें पूरी हों. इसी मुद्दे पर उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अहम बैठक भी की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Previous article Hajipur News: जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर
Next article Patna Weather Alert: पटना में बारिश और मेघ गर्जन के आसार, वीकेंड पर बदल जाएगा मौसम का मिजाज
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel