[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 30 January Top 20 News: UGC के नये नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अजित पवार की पत्नी बन सकती हैं डिप्टी सीएम, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

30 January Top 20 News: UGC के नये नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अजित पवार की पत्नी बन सकती हैं डिप्टी सीएम, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

0
30 January Top 20 News: UGC के नये नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अजित पवार की पत्नी बन सकती हैं डिप्टी सीएम, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
यूजीसी के नये नियम के खिलाफ प्रदर्शन, फोटो पीटीआई

1. UGC New Regulations : यूजीसी के नये नियमों की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल 2012 का नियम प्रभावी; जानें पूरी बात

यूजीसी का नया इक्विटी रेगुलेशंस क्या भारतीय संविधान के विपरीत है? इस बात की जांच अब सुप्रीम कोर्ट करेगा. सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कुछ अपीलकर्ताओं ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि यूजीसी के नये नियम जेनरल कैटेगरी के खिलाफ हैं, उन अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलवक्त नये नियमों पर रोक लगा दी है और 2012 के नियमों को ही जारी रखा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. UGC Regulations 2026 पर विकास दिव्यकीर्ति का क्लियर मैसेज, कहा- क्रिमिनल नहीं है, डरें नहीं

UGC Regulations 2026 को लेकर फैल रही गलतफहमियों पर डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि ये नियम अपराध से जुड़े नहीं हैं, बल्कि यूनिवर्सिटी में विवाद निपटाने के लिए बनाए गए हैं. उनका कहना है कि इन्हें डर या भ्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. T20 World Cup 2026: घुटनों पर आया पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार के बाद कटाया कोलंबो का टिकट

बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने वाला पाकिस्तान अब घुटनों पर आ गया है. पाकिस्तान की टीम ने कोलंबो का टिकट कटा लिया है. जिससे उसके आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बढ़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. BHU में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, पत्थरबाजी में एक छात्र घायल; पुलिस बल तैनात

वाराणसी में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार को झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी भी हुई. झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. घटना में एक छात्र घायल हो गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. महिलाओं के खाते में जाएंगे 2-2 लाख रुपये, बिस्मिल्ला खां के नाम पर खुलेगा कॉलेज, नीतीश कैबिनेट में 32 एजेंडों पर मुहर

नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में 32 एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक देने की प्रक्रिया शुरू कर रही है. बिस्मिल्ला खां के नाम पर संगीत कॉलेज को मंजूरी दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. दिल्ली में स्वॉट कमांडो काजल की खौफनाक हत्या, चीख रही थी बहन और बेबस भाई कुछ नहीं कर पाया

दिल्ली में 27 साल की महिला स्वाट कमांडो काजल चौधरी की उसके पति ने निर्मम हत्या कर दी. सबसे भयावह क्षण तो उस समय था जब पीड़िता का भाई फोन पर अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. Economic Survey 2025-26: निर्मला सीतारमण ने पेश किया लेखा-जोखा, ये हैं अर्थव्यवस्था की 10 सबसे बड़ी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान है. गिरती महंगाई, बेहतर क्रेडिट रेटिंग और बढ़ता बुनियादी ढांचा निवेश भारत को दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाए हुए है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स बरामद, विमान हादसे के पीछे की सच्चाई जल्द आएगी सामने

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान दुर्घटना के पीछे की वजह बहुत जल्द सामने आएगी. नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने कहा कि बुधवार को बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए लियरजेट 45 विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, NCP नेता ने दिए संकेत

विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी को सुनेत्रा पवार को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जा सकती हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक नेता ने ऐसे संकेत दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. झारखंड निकाय चुनाव : सिटी गवर्नमेंट बनाने पर BJP की नजर, 29 को रिपोर्ट, 31 को फाइनल लिस्ट

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है! जानें कैसे गैर दलीय आधार पर होने वाले इस चुनाव में बीजेपी ने ‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवारों के लिए प्लानिंग तैयार की है. प्रमंडलवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से लेकर 31 जनवरी तक नामों की घोषणा की पूरी रणनीति यहां पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. झारखंड हाईकोर्ट का चला ‘हंटर’: मुख्य सचिव को होना पड़ा पेश, अब एक महीने में शुरू होगा सूचना आयोग का काम!

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के लंबे समय से निष्क्रिय रहने पर सख्त रुख अपनाया है. सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव को कोर्ट में पेश होना पड़ा. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि एक महीने के भीतर सूचना आयोग को कार्यशील कर दिया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

बांका के शंभुगंज में सामाजिक परंपराओं को तोड़ती एक अनोखी शादी हुई. लड़की खुद बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंची. ग्रामीणों की पहल पर दोनों की विधिवत शादी कराई गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. कनाडा को दो हिस्सों में तोड़ने की कोशिश में है अमेरिका, ट्रंप प्रशासन अलगाववादियों के साथ कर रहा मीटिंग

अमेरिका और कनाडा के बीच हाल के दिनों में तल्खी काफी बढ़ गई है. अब ट्रंप का अमेरिकी प्रशासन कनाडा के अलगाववादी गुटों से मिल रहा है. क्या कनाडाई पीएम के बयानों और ग्रीनलैंड को हासिल न कर पाने का गुस्सा अब ट्रंप कनाडा को दो हिस्सों में तोड़कर लेंगे? पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई वरुण-पुलकित की ‘राहु केतु’, इतना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया और इसकी कमाई भी बहुत कम हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. Mardaani 3 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें डे 1 प्रिडिक्शन, रन टाइम और एडवांस बुकिंग स्टेटस

अगर आप रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को देखने का मन बना रहे हैं, तो पहले जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग, ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमान, रनटाइम और सनी देओल की बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस टक्कर जैसी सारी अहम डिटेल्स. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. बाबा ग्रुप से जुड़े 45 ठिकानों पर IT रेड, करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा, रांची ने बाबा ग्रुप और चावल के आढ़तिया व्यापारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और बिहार में 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. रांची, गया, औरंगाबाद, जमशेदपुर और पटना के ठिकानों से करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद होने की सूचना है और जांच जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. Board Exam preparation 2026 : स्मार्ट स्टडी प्लान से बनेगा टॉपर बनने का रास्ता

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक लाना कोई असाधारण उपलब्धि नहीं, बल्कि सही दिशा में किये गये प्रयासों का परिणाम होता है. मजबूत इरादों, स्पष्ट बुनियादी समझ एवं निरंतर अभ्यास के साथ आप न केवल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं, बल्कि एक ठोस शैक्षणिक आधार भी तैयार कर सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Economic Survey: सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी घटाने के लिए कानून बदलने की सिफारिश

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, सरकार ‘सरकारी कंपनी’ की परिभाषा बदलकर न्यूनतम हिस्सेदारी 51% से घटाकर 26% कर सकती है. इससे सरकार को विशेष अधिकार रखते हुए शेयर बेचकर फंड जुटाने में मदद मिलेगी. इस पैसे का उपयोग भविष्य की नई तकनीकों और रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश के लिए किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे अपडेट करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अब आधार में डिटेल्स अपडेट कराने के लिए घंटों आधार सेंटर की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए Aadhaar ऐप की मदद से मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करना अब काफी आसान हो गया है. UIDAI के इस ऐप के जरिए आप घर बैठे ही OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ अपनी आधार डिटेल्स बदल सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. अमेरिका से टेंशन के बीच ईरान पर EU का एक्शन, 15 अधिकारियों और छह संगठनों पर प्रतिबंध की घोषणा

EU Action On Iran: आंतरिक विद्रोह और अमेरिका के साथ चरम पर टेंशन के बीच यूरोपियन यूनियन ने भी ईरान की परेशानी बढ़ा दी है. यूरोपीय संघ ने तेहरान समेत कई जगहों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई के खिलाफ एक्शन लेते हुए अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडरों समेत 15 अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Previous article झारखंड के चाईबासा में आज भी जिंदा हैं बापू की यादें: खाटिया छोड़ चटाई पर बैठ गए थे महात्मा गांधी, मिट्टी की हांडी वाली चाय का लिया स्वाद
Next article Monthly Rashifal 2026: मकर और कुंभ राशि में ग्रहों का ‘महामिलन’, ज्योतिषाचार्य से जानें 12 राशियों के भाग्य का मंथली लेखा-जोखा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel