[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 30 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एग्जिट पोल- बंगाल में खिलेगा कमल, असम में हैट्रिक, पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार?

30 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एग्जिट पोल- बंगाल में खिलेगा कमल, असम में हैट्रिक, पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार?

0
30 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: एग्जिट पोल- बंगाल में खिलेगा कमल, असम में हैट्रिक, पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार?
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की Top 20 खबरें

1. एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके

Exit Poll 2026: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में अलग-अलग राज्यों को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. अधिकतर सर्वेक्षणों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार जीत मिलने की संभावना है, जबकि केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगियों की स्थिति मजबूत बताई जा रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. 8 में से 5 एग्जिट पोल ने कहा- बंगाल में होगा परिवर्तन, जा रही ममता बनर्जी की सरकार

Exit Poll West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की सरकार जा रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आ रही है. 5 पोल में से 3 ने भाजपा को बढ़त दिखायी है. जानें पोल करने वाली किस एजेंसी ने भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं और किस एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, महिलाओं ने फिर गाड़े झंडे

West Bengal Election 2026 Highest Voting Record: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो आजादी के बाद वोटिंग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. चुनाव आयोग ने 532 करोड़ रुपए की जब्ती की है. जानें जेंडर-वार वोटिंग और कैसे थे सुरक्षा के इंतजाम. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

Bhowanipore Election Violence 2026: बंगाल चुनाव 2026 के अंतिम चरण में भवानीपुर के कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों के बीच भारी बवाल. शुभेंदु ने खुद पर हमले का आरोप लगाया और अतिरिक्त CRPF की मांग की. पुलिस ने किया लाठीचार्ज. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. क्या बंगाल में गुंडा राज है? भवानीपुर के बूथ पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

Mamata Banerjee Dharna: बंगाल चुनाव 2026 के अंतिम चरण में ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया है. भवानीपुर में ममता और शुभेंदु के बीच प्रतिष्ठा की जंग तेज. जानें क्या है ‘गुंडा राज’ वाला पूरा विवाद. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. कोइलवर-बक्सर गंगा पथ को मिली हरी झंडी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में सारण में नए नारायणी पथ को भी मंजूरी

Bihar Cabinet Decision: बिहार में नई एनडीए सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में 63 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. सबसे बड़ा फैसला कोइलवर से बक्सर तक गंगा पथ के निर्माण को लेकर लिया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ‘नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से मिलेगा…’, भागलपुर एनकाउंटर पर मांझी का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

Bhagalpur EO Murder: भागलपुर हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का तीखा बयान सामने आया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पुलिस कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि अब यह नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. भागलपुर शूटआउट: कौन है मर्डरर रामधनी यादव? नितिन नवीन के साथ तस्वीर, पत्नी लोजपा से लड़ी थी
चुनाव

Bihar Crime News: भागलपुर में सरकारी अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के हत्यारे रामधनी यादव का एनकाउंटर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि रामधनी यादव सुल्तानगंज घाट का माफिया था. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो रही, जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. क्लासेन का क्लास, हेड का तूफान, हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

MI vs SRH IPL 2026: ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. दिल्ली गोलीकांड पर CM सम्राट का ऐलान, बिहारी युवक के परिवार को मिलेगा 8 लाख मुआवजा

Delhi Bihari Murder: दिल्ली के द्वारका में पुलिस फायरिंग में बिहार के युवक की मौत के बाद मामला गरमा गया है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. बेंगलुरु में आंधी-बारिश से ढही दीवार, सात लोगों की मौत

Wall Collapse in Bengaluru: बेंगलुरु में मंगलवार (29 अप्रैल) शाम हुई तेज बारिश और आंधी के कारण एक दीवार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई. कई लोग हादसे में घायल हुए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. कैबिनेट के फैसले से सिर्फ सरकार का अहंकार बढ़ा: जेटेट और वंशीधर नगर के नाम पर भानु प्रताप शाही का हमला

Garhwa News: झारखंड कैबिनेट के फैसलों पर सियासत तेज हो गई है, जेटेट से भाषाओं को हटाने और वंशीधर नगर नाम बदलाव पर भानु प्रताप शाही ने सरकार पर कड़ा हमला बोला. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. पश्चिमी सिंहभूम में मिसिर बेसरा के दस्ता पर सुरक्षा बलों का शिकंजा, मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Jharkhand Naxal News: पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है. कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने यह बड़ी सफलता एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान हासिल की. घटनास्थल से हथियार और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई है. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. पढ़ें, कैसे कोल्हान के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ घेराबंदी मजबूत की जा रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. मैथ्स और साइंस 100 मार्क्स, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में संध्या टॉपर, देखें मार्कशीट

Chhattisgarh Board 10th Toppers List: छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में संध्या नायक ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. संध्या को 99% मार्क्स मिले हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. UGC NET जून सेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जून सेशन में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. दिल्ली नगर निगम चुनाव: कौन हैं प्रवेश वाही? जो बने हैं MCD के नये मेयर

MCD Mayor: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव बीजेपी ने जीत लिया है. प्रवेश वाही नये मेयर हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया, जबकि आम आदमी पार्टी चुनाव में शामिल नहीं हुई. रोहिणी ईस्ट से तीन बार पार्षद रहे वाही 1980 के दशक से बीजेपी और आरएसएस से जुड़े हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. WATCH: टॉय कार, स्प्रे बॉटल और लाइटिंग से बंदे ने बनाया सिनेमैटिक वीडियो, Porsche और Audi ने दिया शाउटआउट

केरल के कृष्णा एस पाई ने स्प्रे बॉटल और लाइटिंग से खिलौना कार का सिनेमैटिक वीडियो बनाया. यह क्लिप Porsche और Audi तक पहुंची और दोनों ब्रांड्स ने उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. AI ने संभाली ज्योतिष की कुर्सी, हाथ देखकर बता रहा भविष्य, ChatGPT का नया ट्रेंड वायरल

ChatGPT का नया इमेज AI अब हाथ की फोटो से पाम रीडिंग और इन्फोग्राफिक बना रहा है. यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी सटीकता पर सवाल भी उठ रहे हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. ग्लोबल लेवल पर धमाका करेगी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. सिनेमाकॉन में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स अब फिल्म को बड़े ग्लोबल स्केल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं. फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द की जाएगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ‘अनुपमा’ में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, राही और अनुपमा के बीच बढ़ेगी तकरार

Anupama: ‘अनुपमा’ में श्रुति की वापसी के बाद राही का व्यवहार पूरी तरह बदलने वाला है. राही, अनुपमा को प्रेम और श्रुति से दूर रहने की चेतावनी देगी. वहीं दिग्विजय पहली बार अनुपमा का समर्थन करता नजर आएगा, जिससे शो में नया ट्विस्ट आएगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटी, 15 की मौत
Next article आज Gen-Z का माइंड कूल रहेगा, पर्सनल लाइफ में मिलेगी फ्रीडम, एजुकेशन में डेवलप के योग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel