[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 3 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान और इजराइल के बीच भयंकर जंग, एक्टिव हुए पीएम मोदी, बंगाल में असम मॉडल की चर्चा

3 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान और इजराइल के बीच भयंकर जंग, एक्टिव हुए पीएम मोदी, बंगाल में असम मॉडल की चर्चा

0
3 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान और इजराइल के बीच भयंकर जंग, एक्टिव हुए पीएम मोदी, बंगाल में असम मॉडल की चर्चा
ईरान-इजराइल में भीषण जंग, इनसाइट में पीएम मोदी, फोटो पीटीआई

1. यूएस‑इजरायल के ईरान पर हमले के बाद भारत में अलर्ट जारी, ऐसे लोगों पर रहेगी खास नजर

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भारत के भी कुछ इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों से इन विरोध प्रदर्शनों पर खास निगरानी रखने का निर्देश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. न न्यूक्लियर, न मिसाइल और न टेररिज्म, US-इजरायल क्यों ईरान पर हमला कर रहे? एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

अमेरिका ने ईरान पर क्यों हमला किया? यह एक ऐसा सवाल है जिसके कई उत्तर हो सकते हैं, जैसे ईरान पर आरोप लगाए जा सकते हैं कि वह न्यूक्लियर हथियार बना रहा है, या उसके पास ऐसी मिसाइलें हैं, जिनसे मिडिल ईस्ट में कई देशों पर खतरा मंडरा रहा है, या वह दुनिया भर में टेररिज्म फैला रहा है. सबके पास अपने-अपने कारण हैं, लेकिन भारतीय एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी का इस बारे में दूसरा मत है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, धू-धूकर जली दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्ट फैसेलिटी

ईरान इजरायल युद्ध की वजह से अब सऊदी अरब में भी हमले होने शुरू हो गए हैं. दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यात सुविधा केंद्र पर ड्रोन से हमला हुआ, जिसके बाद वह आग के गोले के रूप में जलती नजर आई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भयंकर जंग जारी है. इस बीच ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमला किया गया है. इसकी जानकारी IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) में ईरान के राजदूत ने दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. कुवैत ने 3 अमेरिकी F-15E विमानों को मार गिराया, US का बयान आया सामने

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में एक चौकाने वाली घटना घटी. कुवैत ने 3 अमेरिकी F-15E विमानों को मार गिराया. जिसमें सभी 6 विमान चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए. सभी को बचा लिया गया है. विमानों को मार गिराने की घटना पर अमेरिका का भी बयान सामने आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. मिडिल ईस्ट में जंग: पीएम मोदी ने बहरीन के शाह, सऊदी अरब के युवराज और जॉर्डन के किंग से बात की

मिडिल ईस्ट इस समय युद्ध की आग में जल रहा है. इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. जवाब में ईरान ने भी तोबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरिन, जॉर्डन और सऊद अरब से बात की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. यूपी के संभल में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकी गई, सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश के संभल में होली पर्व में सुरक्षा को देखते हुए 10 से अधिक मस्जिदों को तिरपाल से ढक दी गई. होली से पहले सुरक्षा भी बढ़ा दी गई. पूरी खबर यहां पढ़ें .

8. बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हाल में नाम हटाये जाने का जिक्र करते हुए नबीन ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने बंगाल में ‘50 लाख से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को मताधिकार से वंचित कर दिया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में भी असम मॉडल लागू किया जायेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने प्रवासी कामगारों के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी की है. श्रम विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि विदेशों में रह रहे किसी भी बिहारी को संकट में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. 24 घंटे सहायता के लिए टीम अलर्ट मोड पर रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. होली-रमजान पर बिहार में हाई अलर्ट, 30 हजार पुलिस फोर्स रहेंगे तैनात, DGP ने कहा- शांति भंग की तो होगी कार्रवाई

होली और रमजान एक साथ पड़ने से बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. डीजीपी विनय कुमार ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. राज्यभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी शुरू कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों पर चर्चा के लिए बंगाल आ रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा की तारीख बहुत करीब आ गयी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ 2 दिन के दौरे पर कोलकाता में रहेंगे. इस दौरान वह बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों और जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे. इसके बाद कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. अमित शाह का ‘परिवर्तन पैकेज’: 45 दिन में DA, 7वां वेतन आयोग और सरकारी नौकरी, ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले में परिवर्तन का आह्वान किया. उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के 45 दिन के भीतर उन्हें महंगाई भत्ता दिया जायेगा. सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा और सभी रिक्त सरकारी पदों पर बहाली की जायेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. वर्ल्ड कप में हार का हिसाब: PCB लगाएगा पाक खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन पर पीसीबी कड़ी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है. PCB, टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और सेमीफाइलन से पहले बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर आर्थिक दंड लगाने पर विचार कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. सैमसन ने खोला 97 रन की पारी का राज, फोन और सोशल मीडिया से है कनेक्शन

Sanju Samson ने रविवार को सुपर 8 के मैच में 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. सैमसन की इस बेशकीमती पारी की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच सैमसन ने अपनी 97 रनों की पारी का राज खोल दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हमला, मुकेश अंबानी से खास कनेक्शन, कौन है Aramco का मालिक ?

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको की रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की खबर से वैश्विक बाजार में हलचल मच गई है. कंपनी में सऊदी सरकार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, जबकि मुकेश अंबानी की रिलायंस से इसका पुराना कारोबारी संबंध रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. MWC 2026 में लॉन्च हुआ Motorola Razr Fold और Motorola Edge 70 Fusion, देखें फीचर्स

MWC 2026 में मोटोरोला ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर दिया है. फिलहाल इसकी कीमत यूरोप में घोषित की गई है, जो भारतीय मुद्रा में 2 लाख रुपये से ज्यादा बैठती है. खास बात यह है कि इस प्रीमियम डिवाइस में कुल पांच कैमरे दिए गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. 6 सालों की मेहनत के बाद सफलता, जानिए रैंक-3 लाने वाले Rishabh ने कैसे की तैयारी

ऋषभ ने ICAI CA टॉपर परीक्षा में रैंक -3 हासिल किया है. उन्होंने 6 महीने सिर्फ रिवीजन किया था. तीन बार पूरे सिलेबस को रिवाइज किया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: ₹29.35 लाख में मिलेगा स्टाइल और परफॉर्मेंस का पैकेज

Mahindra XEV 9e का नया Cineluxe Edition 29.35 लाख रुपये में लॉन्च हुआ है. यह 79kWh बैटरी के साथ आता है और करीब 500km की रेंज देने का दावा करता है. इसकी बुकिंग 2 मार्च से शुरू होगी और डिलीवरी 10 मार्च 2026 से दी जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. टाटा संस के सहयोग से पूरा होगा झारखंड का विजन 2050, सीएम हेमंत ने जताया भरोसा

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के साथ हुई बैठक में राज्य के ‘विजन 2050’ पर विस्तार से चर्चा की गई. पर्यावरण के अनुकूल उद्योग लगाने की बात हुई, जिससे झारखंड में रोजगार के अवसर खुलेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. खुला गया ‘धनकुबेर’ पार्षदों का राज: जानें धनबाद का सबसे अमीर जनप्रतिनिधि कौन? इस पर सबसे ज्यादा केस

धनबाद नगर निगम चुनाव के बाद 55 पार्षदों की संपत्ति और आपराधिक मामलों का दिलचस्प ब्योरा सामने आया है. विकास रंजन सबसे अमीर हैं तो सोनाली कुमारी के पास सबसे कम संपत्ति है. जानें किस पार्षद पर हैं सबसे ज्यादा केस और कौन है करोड़पति. पूरी लिस्ट देखें.

Previous article आज का राशिफल 3 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण का असर, किस राशि की किस्मत देगी साथ? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Next article श्रद्धा कपूर का 39वां जन्मदिन, इस फिल्म से रातों-रात बनी थीं स्टार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel