अन्ना आंदोलन के पीछे आरएसएस का हाथ : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ था जिसने तत्कालीन सरकार को परेशान कर दिया था. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह आरएसएस के इशारे पर हजारे को आगे रखकर आंदोलन एक सुनियोजित षड्यंत्र था.... […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 24, 2015 12:43 AM

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ था जिसने तत्कालीन सरकार को परेशान कर दिया था. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह आरएसएस के इशारे पर हजारे को आगे रखकर आंदोलन एक सुनियोजित षड्यंत्र था.

हजारे ने भ्रष्टाचार निरोधक कडा कानून, लोकपाल बनाने के लिए पांच अप्रैल 2011 को आमरण अनशन शुरु किया था. अनशन के समर्थन में पूरे देश में प्रदर्शन हुए. अनशन नौ अप्रैल को समाप्त हुआ था जब सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून का मसौदा बनाने के लिए मंत्रियों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति गठित की थी.

शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि आप नेता अरविंद केजरीवाल और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण के साथ ही रामदेव और श्री श्री रविशंकर प्रमुख षड्यंत्रकर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने संप्रग दो सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया था. उन्होंने कहा कि विवेकानंद फाउंडेशन से जुडे कई षड्यंत्रकर्ताओं ने संप्रग सरकार के खिलाफ षड्यंत्र किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनमें से एक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और दूसरा प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव है.