[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत-सेशेल्स में 19 समझौते, बंगाल में UCC पर घमासान, महिला टी20 वर्ल्ड कप से भारत बाहर-आयरलैंड ने भी चटाई धूल

भारत-सेशेल्स में 19 समझौते, बंगाल में UCC पर घमासान, महिला टी20 वर्ल्ड कप से भारत बाहर-आयरलैंड ने भी चटाई धूल

0
भारत-सेशेल्स में 19 समझौते, बंगाल में UCC पर घमासान, महिला टी20 वर्ल्ड कप से भारत बाहर-आयरलैंड ने भी चटाई धूल
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, UPI समेत 19 करार, हिंद महासागर में मजबूत होगी दोस्ती

India Seychelles Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच हुई वार्ता के बाद भारत और सेशेल्स ने 19 महत्वपूर्ण समझौतों की घोषणा की. जिससे रक्षा और समुद्री सुरक्षा से लेकर डिजिटल भुगतान, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. ‘अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान’: कराची हमले पर झूठे आरोपों पर भारत का करारा जवाब

India Slams Pakistan: भारत ने कराची में सैन्य अड्डे पर हुए हमले में नयी दिल्ली का हाथ होने के पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. भारत ने पाक को करारा जवाब देते हुए कहा- पड़ोसी देश को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत को बनाया निशाना; वार्ता रोकने की दी धमकी

US Iran War: ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया. ईरान ने रविवार को ड्रोन और मिसाइल से हमला किया. ईरान ने धमकी दी है कि यदि अमेरिका ने हमला जारी रखा, तो वार्ता पूरी तरह रोकी जा सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. फांसी की सजा के बावजूद नहीं डरीं शेख हसीना, बोलीं- हर हाल में इसी साल लौटूंगी बांग्लादेश

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने साफ कहा है कि वह इसी साल अपने देश लौटेंगी, चाहे उन्हें मौत की सजा का सामना ही क्यों न करना पड़े. करीब दो साल पहले बांग्लादेश छोड़ने के बाद से वह भारत में रह रही हैं. इस बीच उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए और एक विशेष अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई. इसके बावजूद हसीना का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह का डर नहीं है और वह हर हाल में अपने देश वापस जाएंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 2-0 से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज

आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. हैरी टेक्टर के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का ऐतिहासिक कारनामा किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने अहम मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी के बावजूद टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बंगाल विधानसभा में ‘समान नागरिक संहिता’ बिल ला रही शुभेंदु सरकार, ममता बनर्जी ने किया आर-पार की जंग का ऐलान

WB UCC Bill: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार सोमवार को विधानसभा में ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि की है, जबकि पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इस कानून के खिलाफ विधानसभा से सड़क तक आर-पार की जंग का ऐलान किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

8. तृणमूल कांग्रेस का विवाद और गहराया, ममता बनर्जी गुट की डोला सेन ने बागियों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

TMC Crisis Escalates: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का आंतरिक कलह थाने पहुंच गया है. ममता बनर्जी गुट की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने बागी गुट के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) की गंभीर धाराओं में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. ममता बनर्जी के समर्थकों को चुन-चुन कर बनाया जा रहा निशाना, शुभेंदु सरकार पर कुणाल घोष का आरोप

WB Politics: पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने बड़ा आरोप लगाया है. घोष का दावा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पुलिस जान-बूझकर ममता बनर्जी के वफादार नेताओं और समर्थकों को निशाना बना रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. झारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को ED का समन, शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ

Jharkhand liquor Scam: झारखंड शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव (30 जून) और उनके बेटे रोहित उरांव (29 जून) को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. उत्पाद नीति मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. 30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

Samrat Choudhary Warning: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर से पंचायत विकास दिवस की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि 30 दिनों के भीतर जनता का काम पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. छूट न जाए मौका, SBI PO के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का अच्छा मौका है. एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर लें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. पिता वायुसेना से रिटायर, बेटी बनी SDM, साहिबा खान को BPSC में मिला रैंक 35

70th BPSC Topper Success Story: साहिबा खान ने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल की है. उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं कंबाइंड स्टेट सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी (SDM) बनने का सपना पूरा किया है. उनके पिता वायुसेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. Bike Rated by Women फीचर से बदलेगा Rapido का सफर, यूजर्स ने बताया शानदार

रैपिडो ने महिलाओं के लिए Bike Rated by Women फीचर उपलब्ध कराया है. यूजर्स इसे सुरक्षित और भरोसेमंद सफर की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं. जानिए यह फीचर कैसे काम करता है और क्यों चर्चा में है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. Realme P4x Vs OPPO K14x Vs Motorola G57 Power: ₹20,000 से कम में कौन-सा फोन है सबसे दमदार, जानिए पूरा फर्क

₹20,000 से कम में Realme P4x 5G, OPPO K14x 5G और Motorola G57 Power 5G की पूरी तुलना. जानिए किस फोन में बेहतर प्रॉसेसर, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर मिलता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. रजनीकांत की बहू बनेंगी काव्या मारन? इस सिंगर से होगी शादी

SRH की सह-मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें चर्चा में हैं. अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र के एक बयान के बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है, हालांकि दोनों परिवारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. फ्लाइट में एंट्री करने से रोकना पड़ा भारी, अब भरना होगा ₹62078 का हर्जाना

SpiceJet Compensation: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग दंपत्ति को फ्लाइट में चढ़ने से रोकना SpiceJet को भारी पड़ा. जानिए उपभोक्ता आयोग ने क्यों सुनाया ₹62,078 मुआवजे का फैसला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. बंगाल के लिए खुशखबरी! सिलिकॉन वैली आईटी परिसर में 100 करोड़ का निवेश, 9000 लोगों को मिलेगी नौकरी

Good News For West Bengal: पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. फ्यूजन सीएक्स अपना नया कॉम्प्लेक्स कोलकाता में बनायेगी. इसमें 9000 लोगों को नौकरी मिलेगी. क्या करती है कंपनी, कहां से हुई इसकी शुरुआत और आगे की क्या है योजना, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे

Huma Qureshi on Toxic: हुमा कुरैशी ने यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कहा कि उन्होंने जो 8-9 मिनट का हिस्सा देखा है, वह बेहद शानदार है और यह फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देगी. उन्होंने यश के साथ काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ’20 करोड़ दो, नहीं तो इस बार निशाना नहीं चूकेगा’, रोहित शेट्टी को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग पर शक

Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की मांग के साथ जान से मारने की धमकी मिली है. आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस की जांच में अब तक क्या सामने आया? जानिए सबकुछ.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article आम लोगों की सुविधा के लिए प्रमुख प्रशासनिक, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर जारी
Next article Biharsharif Weather: जिले में आज का मौसम व जरूरी नंबर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel