[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 29 January Top 20 News: विमान हादसे में अजित पवार की मौत, संसद में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

29 January Top 20 News: विमान हादसे में अजित पवार की मौत, संसद में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

0
29 January Top 20 News: विमान हादसे में अजित पवार की मौत, संसद में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
अजित पवार को दी जा रही श्रद्धांजलि, फोटो पीटीआई

1. अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान डिप्टी CM अजित पवार का चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान रनवे से फिसला और जल गया. हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. अजित पवार का सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार का गुरुवार 29 जनवरी को सुबह 11 बजे पुणे के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. बारामती एयरपोर्ट पर अगर होता ये हाई-टेक सिस्टम, तो टल सकता था विमान हादसा! विशेषज्ञ का दावा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 5 लोग बुधवार को विमान हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद विमान हादसे की जांच हो रही है. कई चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं. इस बीच विशेषज्ञ का दावा है कि विमान हादसे को टाला जा सकता था. तो आइये जानते हैं विशेषज्ञ का क्या है दावा? पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 10 खास बातें, जो हर नागरिक को जाननी चाहिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत में ‘विकसित भारत’ का रोडमैप पेश किया.उन्होंने लखपति दीदी योजना, AI ट्रेनिंग और 95 करोड़ लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा का उल्लेख किया.हालांकि, ‘जी राम जी’ कानून के जिक्र पर विपक्ष ने सदन में भारी हंगामा किया.पूरी खबर यहां पढ़ें

5. 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक दो हिस्सों में चलेगा बजट सत्र, देखें तारीखों की पूरी लिस्ट

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. यह सत्र दो चरणों में कुल 30 बैठकों के साथ आयोजित होगा. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. इस दौरान मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा और वोटिंग होगी.पूरी खबर यहां पढ़ें

6. फरवरी से ‘महंगा’ होगा धुआं, सिगरेट पर बढ़ा टैक्स, अब कश लगाने के लिए ढीली करनी होगी ज्यादा जेब

1 फरवरी से नई एक्साइज ड्यूटी और 40% GST लागू होने से सिगरेट की कीमतें बढ़ जाएंगी. प्रीमियम सिगरेट पर प्रति स्टिक ₹8.5 तक ड्यूटी बढ़ेगी. क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगले साल सिगरेट की बिक्री में 6-8% की गिरावट आ सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें

7. Ind vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया, कॉनवे और सीफर्ट का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बुधवार को भारत को 50 रन से हरा दिया. पांच मैचों की सीरीज में भारत अब भी 3-1 से आगे है. 216 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 165 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड की जीत में टिम सीफर्ट 62 और डेवन कॉनवे 44 रनों की बड़ी भूमिका रही. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. IND vs NZ: विशाखापत्तनम में आया शिवम दुबे का तूफान, जड़ी फिफ्टी, युवराज के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे

विशाखापत्तनम टी20 में शिवम दुबे ने तबाही मचा दी. जब भारत मुश्किल में था तब दुबे ने 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाकर मैच पलट दिया. उन्होंने ईश सोढ़ी के एक ओवर में 28 रन बनाए. इस पारी के साथ वो भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. कौन थीं को-पायलट शांभवी पाठक? आखिरी उड़ान से पहले दादी को भेजा था खास संदेश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई. उनके साथ 4 अन्य की भी मौत हो गई. जिसमें पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक की भी मौत हो गई. शांभवी पाठक जब उड़ान भरने जा रही थीं, तब उन्होंने अपनी दादी को आखिरी मैसेज किया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे

अजित पवार यानी महाराष्ट्र की राजनीति का एक ऐसा सितारा जिसकी तूती बोलती थी और उन्होंने अपनी यह जगह मेहनत और संघर्ष से बनाई थी. भारतीय राजनीति के दिग्गज शरद पवार के भतीजे होने के बावजूद उन्होंने कभी भी उनकी पहुंच का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए नहीं किया. अजित पवार ने महाराष्ट्र की राजनीति में खुद को गढ़ा था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. अजित पवार के बाद कौन : NCP की कमान अब किसके पास? पत्नी सुनेत्रा या…

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. विमान हादसे में अजित दादा समेत 5 लोगों की मौत हो गई. अजित दादा के निधन के बाद बड़ा सवाल है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कमान किसके हाथ में होगा. क्योंकि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से 2023 में ही अलग हो गए थे और एनसीपी पर कब्जा किया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में मौत पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें .

13. पटना को जाम से मिलेगी राहत, दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर जून 2027 तक होगा तैयार

दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर पर बड़ा अपडेट सामने आया है. करीब 1969 करोड़ की इस परियोजना का 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है. जून 2027 तक इसे पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव किया है. 51 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें अपर सचिव, संयुक्‍त सचिव, अपर समाहर्ता और एसडीओ समेत कई अधिकारी शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. Bihar Rain Alert: बिहार में बढ़ी ठंड, गोपालगंज-सीवान समेत इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है. राज्य के कई जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और कोहरे से ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, मची अफरा-तफरी, गाड़ी के शीशे टूटे

जहानाबाद के गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात बिगड़ गए. पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया. जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कई जवान घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. आखिरी मौके ने बदल दी जिंदगी, UPSC Rank 11 लाकर नूपुर बनीं IAS

दिल्ली के नरेला इलाके की एक साधारण सी लड़की ने वो कर दिखाया, जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं. नूपुर गोयल ने अपनी मेहनत और धैर्य के दम पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Jawan 2: शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल पर एटली ने तोड़ी चुप्पी, डॉन 3 को लेकर भी दिया अपडेट

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के बाद से फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्ममेकर एटली ने फिल्म को लेकर एक अपडेट साझा की है, जिसके बारे में आइए बताते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Arijit Singh Next Plan: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद ये काम करने जा रहे अरिजीत सिंह, पहले ही जताई थी इच्छा

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अब उनके फैसले की वजह सामने आई है. फिल्ममेकर अनुराग बसु ने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि अरिजीत सिंगिंग के बाद किस क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. जानिए, अनुराग ने क्या कहा? पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. दो से अधिक बच्चे हैं तो नहीं लड़ पाएंगे झारखंड निकाय चुनाव? नामांकन करने से पहले पढ़ लें ये 10 कड़े नियम

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? जानें दो-संतान नीति, उम्र सीमा, टैक्स क्लीयरेंस और नामांकन से जुड़े कड़े नियम. झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत एक छोटी सी चूक आपकी उम्मीदवारी रद्द कर सकती है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Previous article Bharti Singh Baby Name: भारती सिंह ने छोटे बेटे काजू का ये रखा नाम, डेढ़ महीने बाद हुआ नामकरण संस्कार
Next article Bhojpuri Song: 37 मिलियन व्यूज पार, रील्स की दुनिया में छाया खेसारी लाल यादव का ‘प्यार के अमृत पीके’, डांस स्टेप्स ने मचाया बवाल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel