[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 28 मार्च की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी की CMs संग बैठक, सरकार बोली- नहीं लगेगा लॉकडाउन, बिहार में नीतीश के इस्तीफे की तैयारी?

28 मार्च की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी की CMs संग बैठक, सरकार बोली- नहीं लगेगा लॉकडाउन, बिहार में नीतीश के इस्तीफे की तैयारी?

0
28 मार्च की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी की CMs संग बैठक, सरकार बोली- नहीं लगेगा लॉकडाउन, बिहार में नीतीश के इस्तीफे की तैयारी?
पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, फोटो- एएनआई

1. पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर मुख्यमंत्रियों से की बात, ‘टीम इंडिया’ की भावना पर जोर

Middle East Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिडिल ईस्ट संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में रक्षामंत्री, गृहमंत्री और कई अधिकारी भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने, तटीय, सीमा और साइबर सुरक्षा मजबूत करने, अफवाह फैलाने या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. सरकार बोली- देश में पेट्रोल, डीजल, गैस भरपूर, लॉकडाउन जैसे हालात नहीं

Lockdown:सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है. देश में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनी रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. Bihar Politics : महज 72 घंटे! नीतीश के इस्तीफे की तैयारी? एक्टिव हुए निशांत

Nitish Kumar resignation news : बिहार की राजनीति से दूर रहने वाले निशांत काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. 72 घंटे में नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि निशांत कुमार की सक्रियता और NDA की बैठक ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. आज भी उन्‍होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बिहार में पावर शिफ्ट की उलटी गिनती शुरू! CM हाउस में ‘फाइनल मीटिंग’, इस्तीफे से पहले NDA का मास्टर प्लान हो रहा तैयार?

Nitish Kumar Resignation Nda Meeting Cm House : CM हाउस में NDA की अहम बैठक से बिहार की राजनीति गरमाई. 30 मार्च से पहले नीतीश कुमार इस्तीफा देना तय है. इससे पहले पावर शिफ्ट की कवायद शुरू हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. 100KG कचरा? तो खुद निपटाओ वर्ना होगी कार्रवाई, नहीं छांटा तो सफाई बंद! 1 अप्रैल से लागू होगा नियम

Bihar Waste Management Rules 2026 : 1 अप्रैल 2026 से बिहार में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू होंगे. अब 100KG से ज्यादा कचरा उत्पन्न करने वालों को खुद प्रोसेसिंग करनी होगी और घरों से 4 रंग के डस्टबिन में कचरा देना अनिवार्य होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. सरकारी खर्च पर लग्जरी कार! छोटे अफसरों को भी अब मिलेगी VIP सवारी… मंत्री को 37 लाख की गाड़ी

Bihar government car limit increase : बिहार सरकार ने मंत्रियों, जजों और अफसरों के लिए सरकारी गाड़ियों की खरीद सीमा बढ़ा दी गई है. अब मंत्री 37 लाख तक की गाड़ी खरीद सकेंगे, जबकि सभी श्रेणियों में बजट बढ़ाया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. हजारीबाग में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी: 30 मार्च को हजारीबाग बंद, सांसद मनीष जायसवाल बोले- सरकार पर दबाव जरूरी

Hazaribagh Bandh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस की आड़ में हुई दरिंदगी ने झारखंड को दहला दिया है. 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर पत्थरों से कूचकर उसकी नृशंस हत्या के विरोध में बीजेपी ने 30 मार्च को हजारीबाग बंद का ऐलान किया है. सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सरकार को घेरते हुए इसे निर्भया कांड से भी जघन्य बताया है. देखिए इस दर्दनाक घटना की विस्तृत रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. Garhwa: रमकंडा में थमा विवाद, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की पहल से निकला रामनवमी जुलूस

Garhwa (रमकंडा): रमकंडा में रामनवमी पर गुरुवार से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हो गया. पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों पक्षों से बातचीत की और विवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद शान से रामनवमी जुलूस निकाला गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. महिलाओं को हेमंत सोरेन सरकार का रामनवमी तोहफा, खाते में आ गया मंईयां सम्मान का पैसा

Maiya Samman Yojana: चतरा जिले में रामनवमी के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में पहुंची. करीब 75 हजार से अधिक लाभुकों को दो महीने का भुगतान मिला. लंबे इंतजार के बाद पैसा मिलने से महिलाओं में खुशी है और इससे उनकी घरेलू जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. खाड़ी युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या है फैसले की वजह?

Petrol Price : खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के एक महीने पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में सरकार ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले से पेट्रोल–डीजल की कीमत तुरंत नहीं बढ़ेगी और आम जनता पर बोझ कम रहेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. मिनाब स्कूल पर हमला मिसकैलकुलेशन नहीं वार क्राइम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसा क्यों कहा

Minab School: ईरान पर हमले के पहले ही दिन यानी 28 फरवरी को अमेरिका के टॉमहॉक क्रूज मिसाइल ने मिनाब स्कूल को निशाना बनाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. रूस से S-400 की नई डील पक्की, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा समझौतों से बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन

India Russia S-400 Deal:शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने की मंजूरी दी. इसमें भारतीय वायुसेना के लिए मध्यम परिवहन विमान, लंबी दूरी की एस-400 मिसाइल प्रणाली, ड्रोन खरीद और एसयू-30 विमानों के एयरो इंजन की मरम्मत शामिल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. ओ माय गॉड रोहित… हिटमैन की फिटनेस देख नीता अंबानी के उड़े होश, रिएक्शन हुआ वायरल

Rohit Sharma Nita Ambani Video: मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह रोहित शर्मा की शानदार फिटनेस देखकर हैरान हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रोहित के इस स्लिम लुक को देखकर नीता अंबानी ने बोला- ओ माय गॉड रोहित. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दो बडी खबरे आई है. रविचंद्रन अश्विन अब जियो हॉटस्टार पर हिंदी कमेंट्री करते नजर आएंगे. वहीं पिछले साल आरसीबी की जीत के जश्न में हुए दर्दनाक हादसे के कारण बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. UP TET 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UP TET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए 4 साल के इंतजार के बाद यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर जाना होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें 11वीं में एडमिशन कैसे और कब होंगे शुरू

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जैसे ही जारी होगा, छात्रों का ध्यान 11वीं में एडमिशन पर जाएगा. हर साल रिजल्ट के कुछ ही दिनों के अंदर एडमिशन प्रोसेस शुरू हो जाता है. इसलिए छात्र और माता-पिता को तैयार रहना चाहिए. आइए समझते हैं बिहार के सरकारी स्कूलों में 11वीं में एडमिशन कैसे होता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब 1 ही फोन पर चलेंगे 2 WhatsApp अकाउंट्स

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है. अब एक ही फोन पर दो अकाउंट चलाना संभव होगा. साथ ही Meta AI टूल्स से तस्वीर एडिटिंग, चैट ट्रांसफर और प्रेडिक्टिव स्टिकर जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं. कंपनी ने कहा है कि ये फीचर्स फेजवाइज सभी यूजर्स तक पहुंचेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. CVT, AMT और DSG में क्या फर्क है? जानें सही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स कैसे चुनें

अगर आप ऑटोमैटिक कार लेने का सोच रहे हैं और CVT, AMT, DSG में कन्फ्यूज हैं, तो टेंशन मत लीजिए. AMT बजट और माइलेज के लिए, CVT आरामदायक ड्राइव के लिए और DSG फास्ट परफॉर्मेंस के लिए सही है. आइए इन्हें डिटेल में समझते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. The Traitors India Season 2 में आएंगी सोहैल खान की एक्स‑वाइफ सीमा सजदेह? पूरी अपडेट यहां

The Traitors India Season 2: सीमा सजदेह के जुड़ने की खबर ने सोशल मीडिया पर हाइप बढ़ा दी है. जानें रियलिटी शो के दूसरे सीजन में क्या-क्या हो सकता है और कौन-कौन नजर आ सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ईद पर रहा धुरंधर 2 का कब्जा, जानिए दिवाली और क्रिसमस में किसका बजेगा डंका

Dhurandhar 2: ईद 2026 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है. अब दिवाली पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और क्रिसमस पर शाहरुख खान की ‘किंग’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article काबिल होने के बाद भी क्यों नहीं मिलती कामयाबी? आपके भीतर छिपे ये दुश्मन ही रोक रहे हैं आपका रास्ता
Next article सिनेमा हॉल से लेकर एग्जाम हॉल तक धुरंधर का जलवा, पेपर में हमजा का सवाल देख घूमा माथा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel