[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा कि उसकी पेशकश बाहर से समर्थन तक सीमित, पीडीपी पर बोला हमला

नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा कि उसकी पेशकश बाहर से समर्थन तक सीमित, पीडीपी पर बोला हमला

0
नेशनल कान्फ्रेंस ने कहा कि उसकी पेशकश बाहर से समर्थन तक सीमित, पीडीपी पर बोला हमला
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए नेशनल कान्फ्रेंस ने पीडीपी के समर्थन नहीं लेने के संकेत के बाद खरी-खरी सुनायी है. नेशनल कान्फ्रेंस ने अपने समर्थन के प्रति पीडीपी द्वारा अनिच्छा दिखाए जाए पर आज कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए उसकी पेशकश बाहर से समर्थन देने तक सीमित थी. साथ ही, यह भी कहा कि पीडीपी सत्ता में आने के लिए ‘हर संभव समझौता करने तथा अपने रुख से पलटने के लिए तैयार है.
नेशनल कान्फ्रेंस महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि सरकार में शामिल होने में उनकी पार्टी की कोई रुचि नहीं है और इस तरह पीडीपी के ठीक उलट उनकी पार्टी सिद्धांतों और एक राजनीतिक विचारधारा से दिशा निर्देशित है जो लोगों की आकांक्षाओं और भावनाओं में निहित है.
उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यह पूरी तरह से साफ है कि पीडीपी को नेकां की पेशकश जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए बाहर से समर्थन की पेशकश थी और नेकां राज्य में ऐसी सरकार का हिस्सा बनने में रुचि नहीं रखती.’’ उनका यह बयान विधानसभा चुनाव में 28 सीटांे के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी पीडीपी के यह संकेत देने पर आया है कि वह सरकार गठन के लिए नेकां के समर्थन की पेशकश को स्वीकार करने को इच्छुक नहीं है. नेकां को 15 सीटें मिली हैं.
पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने यहां इससे पहले बताया, ‘‘लोगों ने चुनाव में नेशनल कान्फ्रेंस के खिलाफ वोट दिया और सिर्फ 15 सीटों के साथ वह (नेकां) सरकार गठन के बारे में फैसला नहीं कर सकती.’’ अख्तर की टिप्पणी नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला द्वारा कल राज्यपाल एनएन वोहरा को भेजे एक पत्र पर आयी है. उमर ने पत्र के जरिए पीडीपी को अपनी पार्टी के समर्थन की सूचना राज्यपाल को दी थी और उनसे सरकार गठन तथा विधानसभा की व्यवहार्यता के बारे में कोई फैसला उनकी पार्टी से विचार-विमर्श किए बगैर नहीं करने को कहा था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel