[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी कल करेंगे वाइब्रैंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन

मोदी कल करेंगे वाइब्रैंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन

0
मोदी कल करेंगे वाइब्रैंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गांधीनगर में गुजरात सरकार के प्रमुख कार्यक्रम वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी भाग लेंगे. वाइब्रेंट गुजरात का यह सातवां आयोजन है.

तीन दिवसीय यह सम्मेलन इस साल सबसे बडा आयोजन माना जा रहा है. हाल में अरब सागर में पाकिस्तानी नौका को तट रक्षकों द्वारा घेरे जाने बाद इसमें विस्फोट की घटना के मद्देनजर सम्मेलन की कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस बार सम्मेलन में कई बडे उद्योगपति और राजनेता भाग लेंगे.
सम्मेलन में बान की मून और जॉन केरी के अलावा यूरोप, जापान तथा कनाडा के कई मंत्री भाग ले रहे हैं. सम्मेलन में शीर्ष भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 50 से अधिक मुख्य कार्यकारी हिस्सा लेंगे. सम्मेलन कल शुरु होकर 13 जनवरी को खत्म होगा.
अमेरिका, कनाडा और जापान समेत आठ देश पहली बार सम्मेलन में भागीदार देश बने हैं. इस कारोबारी सम्मेलन से गुजरात में रिकार्ड निवेश आने की उम्मीद है और राज्य सरकार को आशा है कि सम्मेलन के दौरान 20,000 से अधिक रचि पत्रों अथवा सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होंगे.
बान की मून नर्मदा बांध पर बने 10 मेगावाट के पहले सौर बिजली संयंत्र का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन में हर देश के आधार पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा ताकि विभिन्न देशों के साथ कारोबार गठजोड को बढावा दिया जा सके. साथ ही हर क्षेत्र पर आधारित गोष्ठियां भी की जाएंगी. यहां कंपनियों के बीच बैठक की भी व्यवस्था होगी.हर दो साल पर होने वाले इस समारोह की शुरुआत नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते 2003 में की थी ताकि राज्य में निवेश आकर्षित किया जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel