[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 26 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट, IPL में वैभव, केएल राहुल का तूफान

26 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट, IPL में वैभव, केएल राहुल का तूफान

0
26 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट, IPL में वैभव, केएल राहुल का तूफान
ईरानी विदेश मंत्री और पाक पीएम, फोटो एक्स

1. दूसरे दौर की वार्ता विफल, बिना बातचीत वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री; अमेरिका ने भी रद्द किया पाक दौरा

ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता विफल हो चुकी है. बिना वार्ता ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची वापस लौट चुके हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. लुंगी एनगिडी के लिए ग्रीन कॉरिडोर: दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को सिर में गंभीर चोट लगी. उन्हें एंबुलेंस के सहारे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. DC vs PBKS: दोनों ओर से चौके-छक्के की बौछार, पंजाब ने 265 रन चेज कर जीता मैच

DC vs PBKS मुकाबले में चौके-छक्कों की बारिश के बीच Punjab Kings ने 265 रन का विशाल लक्ष्य चेज कर इतिहास रच दिया. यह मुकाबला IPL के सबसे हाई-स्कोरिंग मैचों में शामिल हो गया. केएल राहुल की 152 रनों की नाबाद पारी बेकार चली गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. बिहार के ‘वैभव’ ने IPL में जड़ दिया दूसरा शतक, तीसरी सबसे तेज सेंचुरी

बिहार के ‘वैभव’ सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार शतक जमाया. वैभव का आईपीएल में यह दूसरा शतक है. पिछले सीजन में उन्होंने आईपीएल में पहला शतक जमाया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी घातक बीमारी का राज खोलते हुए बताया कि वह गुपचुप तरीके से ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का इलाज करा रहे थे. ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के कारण उन्होंने अपनी सर्जरी और ट्यूमर की जानकारी छिपाई थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने दो तिहाई सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ दी है, ऐसे में उनकी सदस्यता पर तत्काल कोई प्रभाव होता नहीं दिख रहा है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह मर्जर यानी विलय नहीं बल्कि सीधे तौर पर दल-बदल है और इन सांसदों की सदस्यता रद्द होनी चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. बंगाल चुनाव : 96.2 फीसदी वोटिंग के साथ कूचबिहार ने रचा इतिहास, महिलाओं ने भी दिखाया दम, देखें जिलों का पूरा डेटा

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के आधिकारिक आंकड़े जारी हो गये हैं. कूचबिहार में सबसे ज्यादा 96.2 फीसदी मतदान हुआ. जानें आपके जिले में कितने प्रतिशत वोट पड़े और महिला-पुरुष भागीदारी का पूरा गणित. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. अशोक कुमार लाहिड़ी बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राजीव गौबा को पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया

अशोक कुमार लाहिड़ी देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और बंगाल के बालुरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. वे 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्यरत थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है. साथ ही झारखंड कैडर के आईएएस राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य बनाये जाने की भी घोषणा की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. हरभजन सिंह के घर के बाहर AAP का बवाल, दीवार पर लिखा- पंजाब का गद्दार, निकाली अर्थी

AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है. खास कर पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के खिलाफ. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, अरविंद केजरीवाल को बताया गद्दार, कई राज खोले

अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के बाद अब स्वाति मालीवाल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने AAP से इस्तीफा देने की वजह और बीजेपी में शामिल होने की वजह भी बताई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. सिंगूर की ‘नैनो’ कसक : टाटा के जाने के 18 साल बाद खंडहर में भविष्य ढूंढ़ रहे लोग, न खेती बची न उद्योग, पछता रहे आंदोलनकारी

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा नैनो प्रोजेक्ट हटने के 18 साल बाद भी किसान और युवा बदहाली के शिकार हैं. खेती बर्बाद हो चुकी है और उद्योग आये नहीं. जानें 29 अप्रैल के चुनाव से पहले क्या है यहां का माहौल. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप

उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा थाना परिसर में शनिवार को जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके के कारण आसपास के घरों में स्प्लिंटर गिरे और दहशत फैल गयी. अर्जुन सिंह और तृणांकुर भट्टाचार्य के बीच चुनावी जंग से पहले सुरक्षा पर सवाल. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, बिरसा मुंडा के मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या और दान पेटी चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. एसआईटी जांच में वारदात का खुलासा हुआ. आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए हत्या की. पुलिस ने नकदी और हथियार बरामद किए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

14. Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

रांची के धुर्वा समेत कई इलाकों में बिजली कटौती के कारण जल संकट गहरा गया है. हटिया डैम से पानी की सप्लाई बाधित होने से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं. भीषण गर्मी में लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं, जबकि विभाग बिजली बहाली के बाद स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. इको टूरिज्म पर सम्राट सरकार का बड़ा प्लान, जलाशयों से लेकर पहाड़ों तक बदलेगी तस्वीर

पटना में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लान पेश किया. उन्होंने अधिकारियों को राज्य में आसान व असरदार पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. सुपौल में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, अब पूरे बिहार में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

सुपौल और किशनगंज में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे बिहार में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. मार्केट बड़ा हो या न हो, पर भरोसेमंद होना चाहिए: वित्त मंत्री

विकसित भारत के लिए बेहतर और सुरक्षित बाजार जरूरी है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि केवल मार्केट का साइज नहीं, बल्कि उसकी साख और निवेशकों का भरोसा सबसे ऊपर है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. E85 Fuel India: क्या E20 के बाद भारत E85 के लिए तैयार है?

जहां अभी लोग E20 पेट्रोल के असर और माइलेज पर चर्चा कर ही रहे थे, वहीं अब अचानक E85 जैसे हाई-एथेनॉल फ्यूल की बात तेज हो गई है. जानिए यह नया एथेनॉल फ्यूल कैसे अलग है, किन गाड़ियों में चलेगा और आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. WhatsApp को टक्कर देने के लिए Elon Musk ने लॉन्च किया XChat मैसेजिंग ऐप, जानें खासियत

Elon Musk की X कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए नया XChat ऐप लॉन्च किया है. यह चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग को आसान बनाता है. इसमें डिसअपीयरिंग मैसेज, एडिट/डिलीट ऑप्शन और स्क्रीनशॉट ब्लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. 12वीं CBSE Board रिजल्ट आने से पहले जान लें कैसे तय होते है नंबर? समझिए पूरा गणित

सीबीएसई 12वीं के नंबर तय करने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और भरोसेमंद हो गई है. इस बार डिजिटल तरीके से कॉपियां चेक की गईं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Previous article दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Next article डॉलर की दादागिरी और महंगा तेल, जानिए क्यों इस हफ्ते निकला सोने-चांदी का दम?
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel