भारत में हुई थी बीजगणित और पायथागोरस प्रमेय की उत्पत्ति : डॉ हर्षवर्धन
मुंबई : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा कि बीजगणित (ऐल्जब्रा) और पायथागोरस प्रमेय (थ्योरम) की उत्पत्ति भारत में हुई थी लेकिन इनका श्रेय दूसरे देशों के लोगों को चला गया. मंत्री ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी विनम्रता से […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 4, 2015 5:18 AM
मुंबई : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा कि बीजगणित (ऐल्जब्रा) और पायथागोरस प्रमेय (थ्योरम) की उत्पत्ति भारत में हुई थी लेकिन इनका श्रेय दूसरे देशों के लोगों को चला गया. मंत्री ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी विनम्रता से दूसरे देशों के वैज्ञानिकों को अपने निष्कर्षों का श्रेय लेने दिया. हर्षवर्धन ने कहा, ह्यह्यहमारे वैज्ञानिकों ने पायथागोरस प्रमेय की खोज की लेकिन हमने इसका श्रेय यूनान को दे दिया. हम सभी जानते हैं कि हम अरब देशों के लोगों से बहुत पहले से बीजगणित जानते थे, लेकिन हमने बड़े नि:स्वार्थ भाव से इसे ऐल्जब्रा कहलाने दिया. भारतीय वैज्ञानिक समुदाय ने यह आधार बनाए रखा है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
