भारतीय वायुसेना के विमान ने आपात स्थिति में की लैंडिंग
जयपुर : आगरा से जोधपुर जा रहे भारतीय वायुसेना के एक विमान को कल शाम आपात स्थिति में जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर उतार लिया गया. विमान में 35 जवान सवार थे. जवान और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.... संगानेर हवाई अड्डा सूत्रों ने आज बताया कि विमान के कॉकपिट में लगा अलार्म […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 30, 2014 11:43 AM
जयपुर : आगरा से जोधपुर जा रहे भारतीय वायुसेना के एक विमान को कल शाम आपात स्थिति में जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर उतार लिया गया. विमान में 35 जवान सवार थे. जवान और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.
...
संगानेर हवाई अड्डा सूत्रों ने आज बताया कि विमान के कॉकपिट में लगा अलार्म बजने के बाद पायलट ने सांगानेर हवाई अड्डे के एयर नियंत्रण कक्ष से आपात स्थिति में उतरने की अनुमति मांगी.
अनुमति मिलने के बाद विमान आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया. उन्होंने बताया कि अलार्म बजने के कारणों की जांच की जा रही है. विमान में पायी गयी कमी को सुधारने के बाद विमान उड़ान भरेगा.सूत्रों ने कहा कि अलार्म किस कारण से बजा, यह जांच का मुद्दा है, तकनीकी अधिकारियों का दल वहां पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
