[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 25 मई की टॉप 20 खबरें: फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, 24 लोगों की मौत

25 मई की टॉप 20 खबरें: फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, 24 लोगों की मौत

0
25 मई की टॉप 20 खबरें: फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, 24 लोगों की मौत
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीते देबांग्शु पांडा

Falta Result: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फालता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने जीत हासिल कर ली है. यह वो सीट है जहां पहले टीएमसी का कब्जा था, लेकिन इस बार चुनाव बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. फालता में भाजपा की बंपर जीत, सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास के माध्यम से चुकायेंगे यह ऋण

Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले चुनावों में मतदान ‘प्रहसन’ बन गया था और लोगों को स्वतंत्र रूप से वोट देने का अधिकार नहीं था. उन्होंने कहा-15 साल बाद लोगों को पहली बार अपना वोट खुद देने की आजादी मिली और उसी के साथ असली जनमत सामने आ गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. फालता सीट पर धमाकेदार जीत के बाद देबांग्शु पांडा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- बहुत डर का माहौल था

Falta Election Result : फालता विधानसभा सीट से धमाकेदार जीत के बाद बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपनी जीत को फालता की जनता को समर्पित किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. फालता की हार के बाद ममता बनर्जी ने शुभेंदु सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- लोग डरे हुए हैं

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोई भी राज्य इस तरह नहीं चल सकता. बहुत से लोग डरे हुए हैं. कुछ लोग सोच रहे हैं कि मेरी नौकरी का क्या होगा, कुछ लोग सोच रहे हैं कि मेरे व्यवसाय का क्या होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. पाकिस्तान: बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन के परखच्चे उड़े; 24 लोगों की मौत, 50 घायल

Pakistan Balochistan Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर हुए जोरदार विस्फोट के बाद एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. यह एक फिदायीन हमला था, जिसकी जिम्मेदारी बीएलए ने ली है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर घातक हमला, ओरेश्निक हाइपरसोनिक मिसाइल से दहला कीव

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया है. रूस ने हमले हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि हमले में दो लोगों की मौत हुई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ट्विशा शर्मा का 13वें दिन हुआ अंतिम संस्कार, दिल्ली AIIMS की टीम ने दूसरी बार किया पोस्टमॉर्टम

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा का 13वें दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर आज AIIMS दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया गया. जिसके बाद उसके शव को परिजन को सौंपा गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग को लेकर याचिका दायर

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. संगठन के खिलाफ दायर जनहित याचिका में FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. नीट पेपर लीक के आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

NEET-UG 2026 : सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी शुभम खैरनार को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह स्वीकार कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. गैंगस्टर के घर रेड में पुलिस की हुई तलाशी, डिप्टी CM बोले- होगा पूरा हिसाब, पहले हुई थी सैकड़ों राउंड फायरिंग

Bihar Police: मोकामा में एक बार फिर सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया है. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद मुकेश कुमार पर फायरिंग का आरोप लगा है. घटना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और इलाके में तनाव बना हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. पटना के होटल में पिता के सामने बेटी को उठाने की कोशिश, परीक्षा देने आई थी छात्रा

Patna Crime: बेगूसराय की एक छात्रा पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पिता के साथ पटना आई थी. देर रात होटल के कमरे में घुसे नशे में धुत युवक ने छात्रा को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की. छात्रा के शोर मचाने पर पिता जाग गए और बेटी को बचाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. दिल्ली ने 40 रन से जीता आखिरी मुकाबला, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर जीत हासिल की. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने अपने अभियान को खत्म किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. राजस्थान ने फिक्स किया टॉप-4 का स्पॉट, मुंबई ने गंवाया अपना आखिरी मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी बन गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. Dumka: सांसद नलिन सोरेन के मुहल्ले में ही बिजली व्यवस्था चरमराई, लोगों ने किया रोड जाम

Dumka: दुमका में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सांसद नलिन सोरेन के मोहल्ले में सड़क जाम कर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के तुरंत बाद आएगी आंसर की, जानें कहां कर सकेंगे चेक

UPSC Prelims Answer Key 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा आज यानी 24 मई 2026 को आयोजित की गई है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से प्रीलिम्स की आंसर की परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. दुनिया की No.1 यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन? भारतीय छात्रों के लिए पूरी डिटेल

MIT Admission: अगर आप 12वीं के बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां जानिए MIT में एडमिशन पाने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी योग्यता. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Reno 16 के कैमरा डिटेल्स, जानें क्या होगा खास

OPPO Reno 16 अपने कैमरा अपग्रेड्स को लेकर काफी चर्चा में है. इसमें 200MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस जैसे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं. सेल्फी के लिए भी हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और नया मैग्नेटिक स्क्रीन फीचर इसे खास बनाता है. ये फोन 25 मई 2026 को लॉन्च होने वाला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Honda की इलेक्ट्रिक बाइक, 30 मिनट चार्ज, 130KM रेंज और 600cc जैसी ताकत

Honda की नई इलेक्ट्रिक बाइक WN7 भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में है. 130KM रेंज, फास्ट चार्जिंग, TFT डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस जैसी खूबियां इसे खास बना रही हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Peddi: रवि किशन ने राम चरण की फिल्म को बताया ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी, बोले- मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने लॉन्च इवेंट में रवि किशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने ‘पेड्डी’ को युवाओं को उम्मीद देने वाली फिल्म बताते हुए इसकी तुलना ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ से की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के बाद रिटायर होंगे डेविड धवन, करण जौहर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

David Dhawan Retirement: मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद रिटायर होने जा रहे हैं. इस खबर के बाद करण जौहर इमोशनल हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर निर्देशक की जमकर तारीफ की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article मौसम का बदला मिजाज: मधुबनी में आज भारी बारिश और तूफान के आसार, उमस से मिलेगी राहत
Next article पटना वेदर अपडेट: गर्मी के टॉर्चर से फिलहाल राहत नहीं, 41 डिग्री पर अटका तापमान, जानें मौसम का हाल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel