SIR को लेकर विपक्ष की 23 पार्टियों ने CJI को लिखा लेटर

मंगलवार (30 जून) को 23 पॉलिटिकल पार्टियों और एक निर्दलीय सांसद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत को ज्वाइंट लेटर भेजा. इस लेटर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया, चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर चिंता जताई गई है.

By Amitabh Kumar | June 30, 2026 11:39 AM

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस लेटर के संबंध में जानकारी  दी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल “SURE” (Solidarity, Unity and Resistance) यानी एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से खड़े हैं और चुनावी मुद्दों पर मिलकर आवाज उठा रहे हैं. कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, 8 जून 2026 को INDIA गठबंधन की बैठक में 21 पॉलिटिकल पार्टियों और एक निर्दलीय सांसद ने हिस्सा लिया था. बैठक में चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजने का फैसला किया गया.

सांसद कपिल सिब्बल ने भी हस्ताक्षर किए

इस लेटर पर निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने भी हस्ताक्षर किए हैं. तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ’ब्रायन  ने बताया कि इस संयुक्त पत्र पर आम आदमी पार्टी और DMK समेत कई विपक्षी दलों ने भी हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा कि चुनावी मुद्दों को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर अपनी बात रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला- एसआईआर में जिन लोगों के नाम कट गये, उनको नहीं मिलेगा राशन