[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 23 मई की टॉप 20 खबरें: एक हफ्ते में $8 अरब घटा विदेशी मुद्रा भंडार, NEET पेपर लीक में एक्शन, समर्थ सिंह गिरफ्तार

23 मई की टॉप 20 खबरें: एक हफ्ते में $8 अरब घटा विदेशी मुद्रा भंडार, NEET पेपर लीक में एक्शन, समर्थ सिंह गिरफ्तार

0
23 मई की टॉप 20 खबरें: एक हफ्ते में $8 अरब घटा विदेशी मुद्रा भंडार, NEET पेपर लीक में एक्शन, समर्थ सिंह गिरफ्तार
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. देश के खजाने को लगा झटका! एक हफ्ते में $8 अरब घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

India Forex Reserves : वैश्विक तनाव और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है. आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 8 अरब डॉलर घट गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में CBI ने पुणे की महिला एक्सपर्ट मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के अनुसार, वह NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं और उन्हें फिजिक्स प्रश्नपत्र तक पूरी पहुंच थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ट्विशा शर्मा मौत मामला: पुलिस हिरासत में समर्थ सिंह, यहां पढ़ें फरार होने से लेकर सरेंडर तक क्या-क्या हुआ?

wisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहा उसका पति समर्थ सिंह शुक्रवार दोपहर सरेंडर करने जबलपुर जिला पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यहां पढ़ें अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, मीडिया के सामने भड़के उसकी सास के वकील

Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि वह गर्भवती थी, उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद हैं. इसके बाद इस केस को दहेज हत्या से जुड़ा माना गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. भाषण दे रहे थे जीतन राम मांझी, अचानक बरसने लगे पत्थर, दो हमलावर गिरफ्तार

Jitan Ram Manjhi: गया के खिजरसराय में एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाषण दे रहे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की हाई-लेवल जांच शुरू कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. लालू प्रसाद को सिविल कोर्ट से राहत, सिंगापुर जाने की मिली इजाजत

Lalu Prasad Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रांची सिविल कोर्ट से सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए वह जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर जाएंगे. कोर्ट ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

Bihar News: IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर फैसला टाल दिया है. अब लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर 9 जून को आदेश सुनाया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. अमित शाह ने शुभेंदु को बताया कैबिनेट विस्तार का फार्मूला, बैठक में लिये गये कई फैसले

Suvendu Adhikari: दिल्ली में शुभेंदु अधिकारी और अमित शाह की मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की. कैबिनेट के गठन के साथ-साथ सीमा पर कांटेदार तारबंदी और सीएए के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया है. अदालत ने 37.55 करोड़ रुपये के टेंडर कमीशन घोटाले में पीएमएलए कोर्ट द्वारा आरोप गठन की कार्रवाई को सही माना और कहा कि ईडी के समक्ष दर्ज बयान एक न्यायिक कार्यवाही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

Jharkhand High Court: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में महिला बंदी के गर्भवती होने और कथित यौन शोषण मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा है और राज्य सरकार समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट तलब की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बाद भी RCB बनी टेबल टॉपर

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया. इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. हीट वेव की आग में जल रहा है उत्तर भारत, UP के लिए रेड, तो दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Heat Wave : पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है और आम आदमी हीट वेव से परेशान है. अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है . रातें काफी उमस भरी हैं और पसीने से तर-बदतर होकर बीत रही हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. Honda City Facelift vs Hyundai Verna Facelift: कौन सी सेडान 2026 में लेना पैसा वसूल रहेगा? जानें यहां

अगर आप 2026 में सेडान लेने का सोच रहे हैं, तो Honda City Facelift और Hyundai Verna Facelift दोनों ही मजबूत दावेदार हैं. City ज्यादा माइलेज और स्मूद, आसान ड्राइव देती है, खासकर हाइब्रिड में. वहीं Verna पावरफुल इंजन, ज्यादा फीचर्स, बड़ा बूट और बेहतर वैल्यू के साथ स्पोर्टी ड्राइविंग चाहने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन बनती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

Realme Watch S5 एक स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टवॉच है. इसमें बड़ी AMOLED स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और 110+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं. यह हेल्थ ट्रैकिंग, GPS और लंबी बैटरी लाइफ के साथ फिटनेस और डेली लाइफ दोनों को आसान बनाती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. स्मार्टवॉच बैन, परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद होगा गेट, देखें UPSC Exam सेंटर गाइडलाइंस

UPSC CSE Pre Exam 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स की परीक्षा 24 मई 2026 को होने वाली है. UPSC ने परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले इन गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. लगातार हुए फेल, शादी भी टाल दी, आखिरी प्रयास में हासिल किया UPSC AIR 287

Jitendra Prajapati AIR 287: यूपीएससी एग्जाम की जिद क्या होती है जानना है तो जितेंद्र प्रजापति की कहानी जरूर पढ़ें. जितेंद्र ने लगातार कई असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानी. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को रैंक 287 लाकर क्रैक किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. बिहार में हर साल आएगी शिक्षक भर्ती, अगले 5 साल में 100000 बहाली, सीएम ने किया ऐलान

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की हाई-लेवल बैठक में अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की बहाली का ऐलान किया है. इसके साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर को आसान बनाने और सरकारी स्कूलों में जीविका दीदियों के जरिए पोशाक सप्लाई करने के निर्देश दिए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- इतने बड़े स्टार होकर भी बिल्कुल घमंड नहीं

Spirit Movie: विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग के दौरान प्रभास की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रभास बेहद मेहनती, शांत और जमीन से जुड़े इंसान हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. भजनों और पूजा-पाठ के बीच हुई Karishma Tanna की गोद भराई, खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Karishma Tanna ने हाल ही में परिवार के साथ पारंपरिक गोद भराई समारोह सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति वरुण बंगेरा संग भजनों और पूजा-पाठ के बीच खूबसूरत पल बिताए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Khatron Ke Khiladi 15 में ओरी को किया जा रहा इग्नोर? रुबीना दिलैक बोलीं- तुम बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हो

Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट ओरी ने खुद को इग्नोर किए जाने की बात कही थी. अब रुबीना दिलैक ने मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article मेष से मीन आज 23 मई 2026 को प्यार में मिलेगा सरप्राइज या दिल हो सकता है उदास, जानें लव राशिफल
Next article प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर हालात पूरी तरह सामान्य, पलायन की चर्चा अफवाह
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel