[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 10 वर्षो में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का लाभांश 81,341 करोड़

10 वर्षो में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का लाभांश 81,341 करोड़

0
10 वर्षो में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का लाभांश 81,341 करोड़
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को पिछले 10 वर्षों में कुल 81,341 करोड़ रुपये लाभांश का भुगतान किया है.सूचना के अधिकार के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 2004- 05 से 2013-14 के बीच 10 वर्षो के दौरान सरकार समेत अपने शेयरधारकों को 81,341 करोड़ रुपये लाभांश दिया है.
मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2004-05 में इन कंपनियों ने 7,641 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया था. तेल कंपनियों ने 2005-06 में 7,229 करोड़ रुपये, 2006-07 में 7,963 करोड़ रुपये, 2007-08 में 7,646 करोड़ रुपये और 2008-09 में 4,504 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया.
आरटीआइ के तहत पेट्रोलियम मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने सरकार समेत अपने शेयरधारकों को 2009-10 में 8,066 करोड़ रुपये, 2010-11 में 9,807 करोड़ रुपये, 2011-12 में 10,055 करोड़ रुपये, 2012-13 में 9,266 करोड़ रुपये और 2013-14 में 9,164 करोड़ रुपये लाभांश दिया.
हिसार स्थित आरटीआइ कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने मंत्रालय से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के लाभांश का ब्यौरा मांगा था. इन कंपनियों में मंत्रालय के तहत आने वाली तेल और गैस का उत्खनन, तेल शोधन, और पेट्रोलिमय का खुदरा काम करने वाली कंपनियों से लेकर केवल तेलशोधन का कारोबार करने वाली इकाइयां शामिल है.उत्तर में कंपनियों के अलग-अलग लाभांश का ब्योरा नहीं दिया गया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel