[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 22 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान को ट्रंप की धमकी- फेल हुई वार्ता तो बरसेंगे बम, असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही

22 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान को ट्रंप की धमकी- फेल हुई वार्ता तो बरसेंगे बम, असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही

0
22 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान को ट्रंप की धमकी- फेल हुई वार्ता तो बरसेंगे बम, असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही
एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की 20 बड़ी खबरें

1. ट्रंप की धमकी, फेल हुई बातचीत तो ईरान पर बरसेंगे बम, शांति वार्ता से पहले बढ़ी तकरार!

Iran US Ceasefire:अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है. लेकिन दोनों देशों में बातचीत की शुरुआत होती नजर नहीं आ रही है. ट्रंप ने बमबारी की धमकी दी है और ईरान भी सख्त रुख अपनाया हुआ है. ऐसे में वार्ता से पहले ही दोनों देशों की तकरार चरम पर पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. ट्रंप की धमकी बेअसर: ईरान ने दूसरे दौर की वार्ता का किया बहिष्कार? नहीं भेजा डेलिगेशन

US Iran Peace Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता का ईरान ने बहिष्कार कर दिया है. इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच 11 और 12 अप्रैल को पहले की दौर की वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रहा. अब दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान युद्ध?

US-Iran ceasefire 2026 : ईरान युद्ध का भविष्य क्या होगा और इसका कितना प्रभाव भारत और अन्य देशों पर पड़ेगा, इसे लेकर पूरी दुनिया में चिंता है. 22 अप्रैल को युद्धविराम की अवधि समाप्त हो रही है, लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने मुद्दे पर अड़े हैं. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान अपना नियंत्रण चाहता है, तो अमेरिका उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकना चाहता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव, टोल वसूली वाले नये प्रस्ताव को संसद की समिति ने दी मंजूरी

Iran Hormuz Strait: अमेरिका और इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर नया दांव चला है. अगर संसद से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो ईरान को होर्मुज पार करने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने का अधिकार मिल जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही: बाढ़ जैसे हालात, एक की मौत

Assam Heavy Rains And Storm: असम के कई हिस्सों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तूफान की वजह से कामरूप जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. पीएम मोदी पर खरगे का विवादित बयान: अमित शाह का अटैक, कहा- कांग्रेस को जनता देगी जवाब

Mallikarjun Kharge vs PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी के टारगेट में आ गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे पर अटैक करते हुए- बयान की निंदा की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. केरलम: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Firecracker Factory Blast: केरलम के मुंडाथिकोड में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार (21 अप्रैल) को विस्फोट हो गया. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक

Election Violence West Bengal: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारी हिंसा हुई है. भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना की रैली पर हमले का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. बंगाल में ‘दलबदल’ से खुलती है जीत की राह? चौंकाने वाले संकेत दे रहे 3 चुनावों के आंकड़े

West Bengal Defection Success Rate: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले एक बार फि दलबदल का खेल चला. टिकट बंटवारे के बाद भी पाला बदलने का दौर जारी है. ऐसा क्यों हो रहा है? आंकड़े बताते हैं कि बंगाल में दलबदल करने वाले 36 फीसदी उम्मीदवार चुनाव जीत जाते हैं. जानें टीएमसी और भाजपा का गणित. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, संजय झा बोले- आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी

Bihar Politics: निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. उन्होंने JDU दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद यह ऐलान किया. इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

Bihar Bulldozer Action: बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. छपरा और मुंगेर में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. गोपालगंज में भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी, 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार, IPS विनय तिवारी का क्या है प्लान?

Bihar News: गोपालगंज में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. पुलिस ने 60 अपराधियों की लिस्ट बनाई है. उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. रामगढ़ में बड़ी लूट: पिस्टल तानकर लूटे 1 करोड़ से अधिक के आभूषण, भाग रहे दो अपराधियों को पब्लिक ने पकड़ा

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के चितरपुर रजरप्पा मोड़ पर मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों ने भारी डकैती की घटना को अंजाम दिया. ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ को निशाना बनाकर अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये के जेवर और नगदी लूट ली. हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और साहस की वजह से भाग रहे दो अपराधी पकड़े गए, जिनकी भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. पढ़ें, कैसे अपराधियों ने तीन दुकानों में रेकी करने के बाद इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. CM हेमंत सोरेन ने 299 CDPO और महिला पर्यवेक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- ‘बेहतर काम पर मिलेगा इनाम’

Hemant Soren: झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को 299 नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 62 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति दी गई. मुख्यमंत्री ने न केवल इन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की, बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

SRH vs DC: सनराइजर्स ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा रहे हीरो

SRH vs DC: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया. अभिषेक शर्मा की शानदार 135 रनों की नाबाद पारी ने टीम को बड़ी जीत दिलाई. ईशान मलिंगा ने दिल्ली के 4 बैटरों को पवेलियन भेजा और सनराइजर्स की जीत का रास्ता साफ कर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. विदेश में MBBS के बाद भारत में करना है प्रैक्टिस, FMGE जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

FMGE 2026 Registration: विदेश से MBBS किया है और भारत में डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है. FMGE जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. यह परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए जरूरी होती है जिन्होंने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई की है और अब भारत में काम करना चाहते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की तीसरी लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से क्लास 1 में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Vivo Y600 Pro 5G Leak: 10,200mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल

Vivo Y600 Pro 5G के फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं. इसमें बड़ी बैटरी, OLED डिस्प्ले और Dimensity प्रॉसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन बना सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Hyundai की नयी इलेक्ट्रिक हैचबैक, मिलेगी 496KM तक की रेंज

Hyundai Ioniq 3 एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे यूरोप के लिए पेश किया गया है. इसमें 496 किमी तक की रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Wednesday Season 3 First Look: नेवरमोर स्कूल से निकलकर पेरिस पहुंचीं वेडनसडे, सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट

Wednesday Season 3 First Look: नेटफ्लिक्स ने ‘वेडनसडे सीजन 3’ की पहली झलक जारी की है, जिसमें वेडनसडे पेरिस में नजर आ रही है. नई जगह, नई कहानी और पहले से ज्यादा सस्पेंस, जानिए इस बार क्या खास. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article Ice Cream Tester: जानें क्या होता है ये प्रोफेशन, कैसे बनें और कितनी है सैलरी
Next article अनुकंपा नियुक्ति में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त: रांची DC को अवमानना का नोटिस
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel