[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Watch Video : 153 हथियार के साथ 208 नक्सली पहुंचे एक जगह, सामने आया वीडियो

Watch Video : 153 हथियार के साथ 208 नक्सली पहुंचे एक जगह, सामने आया वीडियो

0
Watch Video : 153 हथियार के साथ 208 नक्सली पहुंचे एक जगह, सामने आया वीडियो
208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया (Photo: PTI)

Watch Video : देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 153 हथियार सरकार को सौंपे. यह कदम सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना का हिस्सा है. आत्मसमर्पण करने का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. आप भी देखें ये वीडियो.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान 153 हथियार सुरक्षाबलों को सौंपे, जिनमें 19 एके-47, 17 सेल्फ-लोडिंग राइफल, 23 इंसास राइफल, एक इंसास एलएमजी, 36 .303 राइफल, चार कार्बाइन और 11 ग्रेनेड लॉन्चर शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में एक केंद्रीय समिति सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य और 61 एरिया कमेटी सदस्य भी शामिल हैं. यह कदम सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

माओवादियों का आदिवासी समुदाय के नेताओं ने स्वागत किया

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों का आदिवासी समुदाय के नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें फूल भेंट किए. इसके बाद माओवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों तथा आदिवासी नेताओं के साथ मिलकर तस्वीरें खिंचवाईं.

आत्मसमर्पण करने वालों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल

इस घटना के बाद अब अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर के ज्यादातर इलाके नक्सल आतंक से मुक्त हो गए हैं, जबकि दक्षिण बस्तर में कुछ गतिविधियां बाकी हैं. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इसे “छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन” और “बस्तर के लिए नई सुबह” बताया. सरेंडर हथियारों में 19 एके-47, 17 एसएलआर और 36 .303 राइफलें शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं, जो प्रतिबंधित संगठन से जुड़े थे.

Previous article Easy Packing Tips: ट्रिप पर सूटकेस में चीजें ढूंढने में नहीं आएगी मुश्किल, अपनाएं ये आसान पैकिंग टिप्स
Next article भारत खेल सकता है ‘गंदा खेल’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने फिर उगला जहर, बोले- हम दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel